return to news
  1. Air India का नया शेड्यूल हुआ जारी, 4 इंटरनेशनल सर्विसेज समेत आठ फ्लाइट्स फिर हुईं कैंसल

बिजनेस न्यूज़

Air India का नया शेड्यूल हुआ जारी, 4 इंटरनेशनल सर्विसेज समेत आठ फ्लाइट्स फिर हुईं कैंसल

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 20, 2025, 13:30 IST

सारांश

Air India Schedule: एयरलाइन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एयर इंडिया ने कहा कि पैसेंजर्स के लिए जल्द से जल्द अपने डेस्टिनेशन तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर मौजूद उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।

एयर इंडिया

एयर इंडिया की आठ उड़ाने रद्द, चार इंटरनेशनल सर्विसेज भी शामिल

एयर इंडिया ने मेंटिनेंस और ऑपरेशनल कारणों से चार इंटरनेशनल सर्विसेज समेत आठ फ्लाइट्स कैंसल कर दीं। एयरलाइन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एयर इंडिया ने कहा कि पैसेंजर्स के लिए जल्द से जल्द अपने डेस्टिनेशन तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर मौजूद उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। एयरलाइन ने कहा कि उसने पैसेंजर्स को कैंसिलेशन या कॉम्प्लिमेंट्री रिशेड्यूलिंग पर पूरा रिफंड देने की पेशकश भी की है। इससे पहले एअर इंडिया ने गुरुवार को बताया था कि एयरलाइन कंपनी 21 जून से 15 जुलाई के बीच हर सप्ताह 38 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की कटौती करेगी और तीन विदेशी रूटों पर सर्विसेज निलंबित रहेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अहमदाबाद में 12 जून को हुए घातक विमान हादसे के बाद व्यवधानों से जूझ रही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि 18 इंटरनेशनल रूट्स पर फ्लाइट्स में कटौती करने का उद्देश्य शेड्यूल स्थिरता को बहाल करना और पैसेंजर्स को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है।

किस-किस रूट पर हुई कटौती

एयर इंडिया ने एक दिन पहले कहा था कि वह बड़े यात्री विमानों से संचालित उड़ानों में 15% की अस्थायी कमी करेगी, जिसके बाद यह विस्तृत घोषणा की गई। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘यह कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक चलेगी।’ दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। एयर इंडिया के अनुसार, दिल्ली-नैरोबी रूट पर प्रति सप्ताह चार उड़ानें हैं, जबकि अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) मार्गों पर प्रति सप्ताह तीन उड़ानें हैं। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 18 इंटरनेशनल रूट पर उड़ानों की संख्या कम की जाएगी।

उत्तरी अमेरिका के ये रूट हुए प्रभावित

उत्तरी अमेरिका के जिन मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम होगी, उनमें दिल्ली-टोरंटो, दिल्ली-वैंकूवर, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-वॉशिंगटन शामिल हैं। बयान के मुताबिक, ‘यह कटौती स्वैच्छिक रूप से उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच बढ़ाने के फैसले के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अतिरिक्त उड़ान अवधि को समायोजित करने के कारण हुई है।’

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख