return to news
  1. Air India ने इंटरनेशनल सर्विसेज में 15% कटौती का किया ऐलान, क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

ट्रेंडिंग न्यूज़

Air India ने इंटरनेशनल सर्विसेज में 15% कटौती का किया ऐलान, क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 19, 2025, 11:59 IST

सारांश

एयर इंडिया ने अपनी इंटरनेशनल सर्विसेज में 15% की कटौती का ऐलान किया है। इस दौरान जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखी है, उनको रिशेड्यूल करने का रिफंड लेने का ऑप्शन दिया जाएगा, जिसके लिए कोई एडिशनल पैसा नहीं लगेगा।

एयर इंडिया

Air India ने इंटरनेशनल सर्विसेज में 15% कटौती का किया ऐलान

Air India ने अपनी इंटरनेशनल सर्विसेज में 15% की कटौती करने का ऐलान किया है। दरअसल यात्रियों को हो रही परेशानियों को कम करने और बेहतर दक्षता को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। एयर इंडिया फ्लाइट AI171 में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की दुखद मौत से अभी भी शोक में है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी है। X पर एयर इंडिया ने इस फैसले की विस्तार में जानकारी दी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एयर इंडिया की ओर से लिखा गया, ‘हम इस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों, प्रियजनों और समुदायों के साथ हैं। फ्लाइट में सवार यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की बहुमूल्य जानें चली गईं। एयर इंडिया में, हम मृतकों के परिवार के सदस्यों को अपने बड़े परिवार का हिस्सा मानते हैं और इस कठिन समय में उन सभी के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और गुजरात सरकार के साथ कोऑर्डिनेशनल के बाद, एयर इंडिया मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्यों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। हॉस्पिटलों में किसी भी सहायता के लिए और मृतकों के पार्थिव शरीर के साथ उनके अपने-अपने घरों तक वापस जाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय के लिए एयर इंडिया और टाटा समूह के स्वयंसेवक अहमदाबाद में तैनात हैं। हम दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं और परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’

क्यों उठाया गया यह कदम?

इस पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘जांच अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखे हुए हैं। डीजीसीए ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8/9 एयरक्राफ्ट फ्लीट में ‘उन्नत सुरक्षा निरीक्षण’ (Enhanced Safety Inspection) अनिवार्य किया था। कुल 33 एयरक्राफ्ट्स में से, 26 का निरीक्षण पूरा हो चुका है और इन्हें ऑपरेट करने के लिए मंजूरी दे दी गई है, जबकि बचे हुए एयरक्राफ्ट्स का निरीक्षण आने वाले दिनों में पूरा हो जाएगा। यह बात कि 26 एयरक्राफ्ट्स को मंजूरी दे दी गई है, हमारे द्वारा अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और प्रक्रियाओं में आश्वस्त करता है। अतिरिक्त सावधानी के तौर पर, एयर इंडिया अपने बोइंग 777 फ्लीट पर उन्नत सुरक्षा जांच भी करेगी और आगे बढ़ते हुए, हम अपने यात्रियों, हमारे चालक दल और हमारे विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों, जैसे एएआईबी, डीजीसीए, एमओसीए के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देशों के हवाई क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू, चल रहे उन्नत सुरक्षा निरीक्षण और इंजीनियरिंग स्टाफ और एयर इंडिया के पायलटों द्वारा अपनाए जा रहे आवश्यक सतर्क दृष्टिकोण के कारण पिछले 6 दिनों में हमारे इंटरनेशनल ऑपरेशन्स में कुछ बाधाएं आई हैं, जिसके कारण कुल 83 उड़ानें रद्द हुई हैं।’

जिनकी टिकट पहले से बुक उन्हें क्या करना होगा?

इसमें आगे लिखा गया, ‘एयर इंडिया के सामने मौजूद जटिल परिस्थितियों को देखते हुए, हमारे परिचालन की स्थिरता, बेहतर दक्षता सुनिश्चित करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए, एयर इंडिया ने अगले कुछ हफ्तों के लिए वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट्स पर अपनी इंटरनेशनल सर्विसेज में 15% की कटौती करने का फैसला किया है। यह कटौती अभी से लेकर 20 जून के बीच लागू की जाएगी और उसके बाद कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी। यह किसी भी अनियोजित व्यवधान से निपटने के लिए हमारे आरक्षित विमानों की उपलब्धता को प्रभावी रूप से बढ़ाता है। एयर इंडिया इन कटौती के कारण प्रभावित यात्रियों से माफी मांगता है, और उन्हें पहले से सूचित करेगा और उन्हें ऑप्शनल फ्लाइट में एडजेस्ट करने के लिए अपनी बेस्ट कोशिश करेगा। इस दौरान पैसेंजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपने ट्रैवल को रिशेड्यूल करने का या फिर फुल रिफंड लेने का ऑप्शन दिया जाएगा। 20 जून, 2025 से प्रभावी हमारी इंटरनेशनल सर्विसेज का अपडेटेड शेड्यूल जल्द ही शेयर किया जाएगा।’

एयर इंडिया को वापसी का पूरा भरोसा

एयर इंडिया ने आगे कहा यह कटौती एक दर्दनाक कदम है, लेकिन एक विनाशकारी घटना के बाद यह जरूरी है, जिस पर हम अभी भी काम कर रहे हैं और बाहरी घटनाओं का एक असामान्य संयोजन है। यह परिचालन स्थिरता को बहाल करने और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करने के लिए किया गया है। हमारे यात्रियों, नियामक अधिकारियों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पूरे भारत के निरंतर समर्थन के साथ, हम इस दुखद घटना से और अधिक मजबूत होकर उभरेंगे और जल्द से जल्द हमारी सेवाओं में हमारे यात्रियों और सभी हितधारकों का विश्वास फिर से स्थापित करेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख