return to news
  1. क्या दो-पहिया वाहनों को भी भरना पड़ जाएगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी कर दिया एकदम साफ

ट्रेंडिंग न्यूज़

क्या दो-पहिया वाहनों को भी भरना पड़ जाएगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी कर दिया एकदम साफ

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 26, 2025, 15:55 IST

सारांश

दरअसल जब कोई शख्स टू-व्हीलर खरीदता है, तब उससे रजिस्ट्रेशन के समय ही टोल टैक्स की राशि एकसाथ जमा करा ली जाती है। यही वजह है कि नैशनल हाइवेज पर टू-व्हीलर यूजर्स को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है।

दो-पहिया गाड़ी

क्या दो-पहिया गाड़ी को भी देना होगा टोल टैक्स?

26 जून को सुबह से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 15 जुलाई के बाद से दो-पहिया वाहनों पर भी टोल टैक्स लगेगा। इन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नैशनल हाइवे का इस्तेमाल करने वाले दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगेगा, हालांकि देश मिनिस्टर ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज नितिन गडकरी ने इस खबर को पूरी तरह से फेक बता डाला है। गडकरी ने कहा कि इस तरह की जो भी बातें हो रही हैं, वह पूरी तरह से फर्जी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर लिखा, ‘कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’ गडकरी ने ना सिर्फ इस खबर को गलत बताया, साथ ही इसकी निंदा भी की। नितिन गडकरी के साथ-साथ National Highways Authority of India (NHAI) ने भी इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है। वायरल खबरों में दावा किया जा रहा था कि अगर टू-व्हीलर टोल टैक्स नहीं देते हैं, तो ऐसे में उन पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

क्यों नहीं लगता टू-व्हीलर पर टोल टैक्स

दरअसल जब कोई शख्स टू-व्हीलर खरीदता है, तब उससे रजिस्ट्रेशन के समय ही टोल टैक्स की राशि एकसाथ जमा करा ली जाती है। यही वजह है कि नैशनल हाइवेज पर टू-व्हीलर यूजर्स को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है।

हाल ही में टोल टैक्स पास को लेकर हुआ था बड़ा ऐलान

गडकरी ने 18 जून को बड़ा ऐलान किया था, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित सालाना पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। एक्टिवेशन की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक के लिए वैध - जो भी पहले हो, यह पास खासतौर से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिजाइन किया गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख