return to news
  1. Voter ID Cards: 15 दिन में डिलीवर होगा आपका वोटर आईडी कार्ड, घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई, चेक प्रोसेस

ट्रेंडिंग न्यूज़

Voter ID Cards: 15 दिन में डिलीवर होगा आपका वोटर आईडी कार्ड, घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई, चेक प्रोसेस

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 19, 2025, 13:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Voter ID Card: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बुधवार को घोषणा की कि फोटो पहचान पत्र (EPIC) वोटर लिस्ट में जानकारी अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर वोटर्स को भेज दिया जाएगा। इस सर्विस का मकसद लोगों को बेहतर सुविधा देना और सर्विस को तेज और पारदर्शी बनाना है।

Voter ID Card

Voter ID Cards: वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब बेहद आसान हो गई है।

Voter ID Cards: वोटर आईडी कार्ड की जरूरत ना सिर्फ वोटिंग के समय पड़ती है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई जगहों पर आईडी प्रूफ के रूप में भी किया जाता है। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है और आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब बेहद आसान हो गई है और आप महज 15 दिनों ही इसे हासिल कर सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

15 दिन में डिलीवर होगा वोटर आईडी कार्ड

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बुधवार को घोषणा की कि फोटो पहचान पत्र (EPIC) वोटर लिस्ट में जानकारी अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर वोटर्स को भेज दिया जाएगा। इस सर्विस का मकसद लोगों को बेहतर सुविधा देना और सर्विस को तेज और पारदर्शी बनाना है। वर्तमान में वोटर आईडी कार्ड मिलने में एक महीने से ज्यादा का समय लग जाता है, लेकिन अब यह प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

रियल टाइम पर कर सकेंगे ट्रैक

अब वोटर कार्ड बनने से लेकर उसके डिलीवर होने तक की पूरी प्रक्रिया को ट्रैक किया जाएगा। मतदाताओं को हर स्टेज की जानकारी मिलती रहेगी। हर स्टेप पर मतदाताओं को SMS के जरिए अपडेट मिलेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेगी।

चुनाव आयोग ने ECINet प्लेटफॉर्म पर एक खास IT सिस्टम लॉन्च किया है, जो पोस्ट ऑफिस की डिलीवरी सर्विस से जुड़ा हुआ है। इससे वोटर कार्ड की डिलीवरी आसान और तेज होगी। पुराने सिस्टम की जगह अब एक नया और बेहतर प्रोसेस लागू किया गया है, जिससे सेवा की गुणवत्ता बेहतर होगी और डेटा की सुरक्षा भी बनी रहेगी।

वोटर ID कार्ड के लिए ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले नेशनल वोटर्स सर्विसेज पोर्टल (NVSP) वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको साइन-अप करना होगा। साइन-अप पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अकाउंट बनाने के लिए अपना नाम दर्ज करें और पासवर्ड बनाएं फिर एक OTP के लिए रिक्वेस्ट करें।
  • इसके बाद अपने अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।
  • अपने मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करें, फिर एक ओटीपी के साथ वेरिफाई करें।
  • नए मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए "Fill Form 6" पर क्लिक करें और अपना पर्सनल, रिलेटिव, कॉन्टैक्ट और एड्रेस डिटेल दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करने से पहले अपने एप्लिकेशन को ठीक तरह से चेक कर लें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख