return to news
  1. जून में बैंकों में पांच दिन लगेगा ताला, शेयर मार्केट एक दिन रहेगा बंद, नोट कर लें छुट्टियों की सारी डेट्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

जून में बैंकों में पांच दिन लगेगा ताला, शेयर मार्केट एक दिन रहेगा बंद, नोट कर लें छुट्टियों की सारी डेट्स

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 09:13 IST

सारांश

June Banks and Share Market Holiday List: जून के महीने में बैंकों में कुल पांच दिन छुट्टी होगी, जबकि एक दिन शेयर मार्केट बंद रहेंगा। चलिए एक नजर डालते हैं कि जून में कब-कब, किस-किस वजह से कौन-कौन से रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी?

बैंक की छुट्टी

जून में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद? (Photo: Shutterstock)

जून का महीना शुरू हो गया है और इस पूरे महीने में बैंकों में पांच दिन छुट्टी रहेगी, जबकि शेयर मार्केट एक दिन बंद रहेगा। आपको बता दें कि बैंकों में सभी रविवार के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है, जबकि शेयर मार्केट हर शनिवार और रविवार बंद रहते हैं। इसके अलावा जून में कब-कब छुट्टियां हैं, चलिए एक नजर डालते हैं। पहले बात करते हैं शेयर मार्केट की। शेयर मार्केट की छुट्टी 26 जून को रहेगी। मोहर्रम के चलते 26 जून को शेयर मार्केट बंद रहेंगे। 26 जून शुक्रवार को पड़ रहा है, ऐसे में यह लॉन्ग वीकेंड हो जाएगा, क्योंकि इसके बाद शनिवार और रविवार को भी शेयर मार्केट बंद रहेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंकों में कब-कब, कहां-कहां रहेगी छुट्टी?

15 जून को राजा संक्रांति/YMA डे के चलते कुछ जगहों के बैंकों में छुट्टी होगी। 15 जून सोमवार को पड़ रहा है और इस डेट पर आइजोल और भुवनेश्वर रीजन के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 जून को मोहर्रम के चलते विजयवाड़ा रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 25 जून को गुरुवार पड़ रहा है। 26 जून को मोहर्रम/मोहर्रम का आखिरी दिन/अशूरा के चलते देश के ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। 26 जून को शुक्रवार पड़ रहा है और इस दिन अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर रीजन के बैंकों में ताला लगा रहेगा। इसके बाद 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती पर शिमला रीजन के बैंक बंद रहेंगे और वहीं 30 जून को रेमना नी के चलते आइजोल रीजन के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बैंकों में इसके अलावा 7, 14, 21, 28 यानी कि सभी रविवार और 13, 27 तारीख (दूसरा और चौथा शनिवार) को भी छुट्टी रहेगी। वहीं शेयर मार्केट सभी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। बैंकों में छुट्टी वाले दिन आप यूपीआई, एटीएम या नेटबैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकेंगे, सिर्फ बैंक जाकर होने वाले काम नहीं हो पाएंगे। मई में बैंकों में छह दिन छुट्टी थी, वहीं जुलाई में भी अलग-अलग कारणों से अलग-अलग रीजन के बैंक छह दिन बंद रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख