return to news
  1. UIDAI ने लॉन्च किया आधार का आधिकारिक मैस्कॉट ‘Udai’, अब सरल भाषा में मिलेगी हर जानकारी

पर्सनल फाइनेंस

UIDAI ने लॉन्च किया आधार का आधिकारिक मैस्कॉट ‘Udai’, अब सरल भाषा में मिलेगी हर जानकारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 08, 2026, 18:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने पहला पुरस्कार जीता। वहीं, पुणे के इद्रिस दवाईवाला और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कृष्ण शर्मा को दूसरा और तीसरा स्थान मिला। मैस्कॉट के नाम की प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन ने पहला स्थान हासिल किया।

UIDAI

UIDAI: इस मैस्कॉट का चयन MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित एक ओपन नेशनल डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता के जरिए किया गया।

Udai: आधार यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने आम लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं को आसानी से समझाने के लिए अपना आधिकारिक मैस्कॉट ‘Udai’ लॉन्च किया है। इसका मकसद आधार से जुड़ी जानकारी को सरल और लोगों के लिए समझने योग्य बनाना है, ताकि तकनीकी बातों को भी आम भाषा में समझाया जा सके।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UIDAI के मुताबिक ‘Udai’ एक रेजिडेंट-फ्रेंडली कम्युनिकेशन साथी की तरह काम करेगा। इसके जरिए आधार अपडेट, ऑथेंटिकेशन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, सीमित जानकारी साझा करने, नई तकनीकों के इस्तेमाल और आधार के जिम्मेदार उपयोग जैसी सेवाओं को लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाया जाएगा।

कैसे किया गया मैस्कॉट का चयन

इस मैस्कॉट का चयन MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित एक ओपन नेशनल डिजाइन और नामकरण प्रतियोगिता के जरिए किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 875 एंट्री आईं, जिनमें छात्र, प्रोफेशनल्स और डिजाइनर शामिल थे। UIDAI ने बताया कि चयन के लिए मल्टी-टियर प्रक्रिया अपनाई गई, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

केरल के अरुण गोकुल ने जीता पहला पुरस्कार

मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता में केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने पहला पुरस्कार जीता। वहीं, पुणे के इद्रिस दवाईवाला और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कृष्ण शर्मा को दूसरा और तीसरा स्थान मिला। मैस्कॉट के नाम की प्रतियोगिता में भोपाल की रिया जैन ने पहला स्थान हासिल किया।

UIDAI CEO ने क्या कहा?

UIDAI चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘Udai’ को लॉन्च किया और विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि नागरिकों को डिजाइन और नामकरण में शामिल करके यह दिखाया गया है कि भागीदारी से भरोसा और स्वीकार्यता बढ़ती है, जो आधार की मूल भावना भी है।

UIDAI के डिप्टी डायरेक्टर जनरल विवेक सी वर्मा ने कहा कि ‘Udai’ एक साथी की भूमिका निभाएगा, जो लोगों को आधार से जुड़ी जानकारी को आसानी से समझने और उससे जुड़ने में मदद करेगा।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख