return to news
  1. FD Rates October 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए FD ब्याज दरें, जानिए कौन सा बैंक दे रहा है 8.50% तक का रिटर्न?

पर्सनल फाइनेंस

FD Rates October 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए FD ब्याज दरें, जानिए कौन सा बैंक दे रहा है 8.50% तक का रिटर्न?

Upstox

4 min read | अपडेटेड October 05, 2026, 13:28 IST

सारांश

अक्टूबर 2026 में सीनियर सिटीजन्स के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.50% तक का सालाना ब्याज मिल रहा है। पैसा बाजार के 1 अक्टूबर 2026 के अपडेट के मुताबिक, 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर यह दरें लागू हैं।

senior-citizen-fd-rates-october-2026

सीनियर सिटीजन्स को फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है 8.50% तक का ब्याज।

सुरक्षित और तय रिटर्न की चाहत रखने वाले सीनियर सिटीजन्स के लिए अक्टूबर 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहतरीन ब्याज दरें मिल रही हैं। पैसा बाजार के 1 अक्टूबर 2026 के अपडेट के अनुसार, सीनियर सिटीजन्स को FD पर 8.50% तक का सालाना ब्याज दिया जा रहा है। यह दरें 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होती हैं। हालांकि, अलग अलग बैंकों और जमा की अवधि के हिसाब से ब्याज दरों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज

लिस्ट में शामिल बैंकों में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे चल रहे हैं। इक्विटास, ईएसएएफ और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 8.50% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, यह अधिकतम ब्याज दर हर अवधि के लिए नहीं है। सूर्योदय बैंक 5 साल की FD पर 8.50% का ब्याज दे रहा है, जबकि 1 साल और 3 साल की अवधि के लिए इसकी दर 7.40% है। इक्विटास बैंक 1 साल और 3 साल के लिए 7.60% और 5 साल के लिए 7.50% ब्याज दे रहा है। ESAF बैंक 1 और 3 साल की FD पर 6.50% ब्याज देता है, जो 5 साल की अवधि के लिए घटकर 6.25% हो जाता है।

1 से 5 साल की FD के विकल्प

1 साल की जमा के लिए यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे है और 8% का ब्याज दे रहा है। इसके बाद उज्जजीवन बैंक 7.75% ब्याज दे रहा है। कैपिटल और इक्विटास बैंक दोनों 1 साल के लिए 7.60% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं, जबकि जना बैंक 7.50% ब्याज दे रहा है। 3 साल की FD की बात करें तो जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.30% और 5 साल के लिए 7.77% ब्याज दे रहा है। एयू बैंक 3 साल के लिए 7.90% और उत्कर्ष बैंक 8% का ब्याज ऑफर कर रहा है। उज्जजीवन बैंक 3 साल के लिए 7.75% और 5 साल के लिए 7.70% ब्याज दे रहा है।

प्राइवेट बैंकों की दरें

प्राइवेट बैंकों में एसबीएम बैंक सबसे ज्यादा 8.15% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीएम बैंक में 1 साल और 3 साल की FD पर 7.60% और 5 साल पर 7.50% का ब्याज मिल रहा है। डीसीबी बैंक 5 साल की FD पर अधिकतम 8% का ब्याज दे रहा है, जबकि 1 साल के लिए 7.15% और 3 साल के लिए 7.25% ब्याज है। बंधन बैंक 7.95% का अधिकतम ब्याज दे रहा है, जहां 1 साल के लिए 7.50% और 3 साल के लिए 7.75% ब्याज दर है। इंडसइंड बैंक और यस बैंक दोनों 3 साल की जमा पर 7.75% ब्याज दे रहे हैं, जबकि 5 साल के लिए इनकी दरें क्रमश 7.15% और 7.50% हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक और ICICI बैंक की दरें एक जैसी हैं। दोनों बैंक 1 साल के लिए 6.75%, 3 साल के लिए 6.95% और 5 साल के लिए 6.90% का ब्याज दे रहे हैं।

सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया आगे

सरकारी बैंकों की श्रेणी में बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा 7.45% का अधिकतम ब्याज दे रहा है, जो 3 साल की जमा पर लागू होता है। बैंक ऑफ इंडिया की 1 साल की FD पर 7% और 5 साल की FD पर 6.75% का ब्याज है। 5 साल की FD के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई लिस्टेड सरकारी बैंकों में सबसे आगे है और 7.05% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल के लिए 6.90% ब्याज दे रहा है। कैनरा बैंक तीनों अवधियों 1, 3 और 5 साल के लिए 6.75% ब्याज दे रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक 1 साल के लिए 7% ब्याज दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 3 साल के लिए 6.80% और 5 साल के लिए 6.60% ब्याज दे रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक का अधिकतम ब्याज 7.35% तक पहुंचता है, जबकि 5 साल के लिए इसकी दर 6.45% है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख