return to news
  1. मरने के बाद आपके वारिस या नॉमिनी के लिए क्लेम प्रोसेस आसान करने का SEBI ने रखा प्रस्ताव, क्या कुछ बदलेगा?

पर्सनल फाइनेंस

मरने के बाद आपके वारिस या नॉमिनी के लिए क्लेम प्रोसेस आसान करने का SEBI ने रखा प्रस्ताव, क्या कुछ बदलेगा?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 12:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सेबी ने मौद्रिक सीमा में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। एसटीपी के तहत बहुत छोटे दावों के लिए लिमिट फिजिकल सिक्योरिटीज के लिए 10,000 रुपये और डीमैट सिक्योरिटीज के लिए 30,000 रुपये होगी।

सेबी

सेबी का निवेशक की मृत्यु के बाद वारिसों के लिए दावा प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूत और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India, SEBI) ने गुरुवार यानी कि 12 मार्च को निवेशक की मृत्यु के बाद वारिसों को प्रतिभूतियों के ट्रांसफर के प्रोसेस को सरल बनाने का प्रस्ताव दिया। इस पहल से नॉमिनेटेड शख्स और कानूनी वारिस वित्तीय संपत्तियों पर आसानी से दावा कर सकेंगे। सेबी के परामर्श पत्र के मुताबिक, नियामक ने सरलीकृत दस्तावेजीकरण (Simplified Documentation) के लिए मौद्रिक सीमा (Monetary limit) में संशोधन करने और छोटे दावों के लिए ‘सीधा और निर्बाध प्रसंस्करण’ (Systematic Transfer Plan, STP) शुरू करने का सुझाव दिया है ताकि कागजी कार्रवाई कम हो सके और दावों के निपटान में तेजी आए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सेबी ने कहा, ‘सरलीकृत दस्तावेजीकरण के लिए मौजूदा सीमाएं बहुत पहले तय की गई थीं और प्रतिभूति बाजार की भारी वृद्धि और संपत्तियों की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए मौजूदा सीमाओं की समीक्षा करने की तत्काल आवश्यकता है।’ प्रस्तावित ढांचे के तहत एक वेरिफिकेशन योग्य मृत्यु प्रमाण पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) में मूल प्रमाण पत्र, नामांकित व्यक्ति द्वारा वेरिफाइड कॉपी, नोटरी या राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रति या क्यूआर कोड वाला प्रमाण पत्र शामिल हो सकता है। कानूनी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र तहसीलदार के पद से नीचे के राजस्व अधिकारी द्वारा जारी नहीं होना चाहिए।

सेबी ने मौद्रिक सीमा में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। एसटीपी के तहत बहुत छोटे दावों के लिए लिमिट फिजिकल सिक्योरिटीज के लिए 10,000 रुपये और डीमैट सिक्योरिटीज के लिए 30,000 रुपये होगी। सरलीकृत दस्तावेजीकरण की लिमिट फिजिकल होल्डिंग के लिए बढ़ाकर 10 लाख रुपये और डीमैट होल्डिंग के लिए 30 लाख रुपये की जाएगी। जहां नामांकन मौजूद है, वहां प्रक्रिया आसान होगी। नामांकित व्यक्ति को ट्रांसफर अनुरोध फॉर्म, डीमैट खाते की ताजा ग्राहक मास्टर सूची (सीएमएल), मृत्यु प्रमाण पत्र और एक वैध पहचान प्रमाण जमा करना होगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख