return to news
  1. SBI IMPS: 15 फरवरी से बदल जाएंगे मनी ट्रांसफर के नियम, समझिए कितना देना होगा चार्ज

पर्सनल फाइनेंस

SBI IMPS: 15 फरवरी से बदल जाएंगे मनी ट्रांसफर के नियम, समझिए कितना देना होगा चार्ज

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 19, 2026, 17:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SBI ने साफ किया है कि ₹25000 तक के IMPS ट्रांसफर ऑनलाइन अब भी बिल्कुल फ्री रहेंगे। यानी अगर आप ₹25000 या उससे कम की रकम भेजते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन ₹25000 से ज्यादा रकम भेजने पर अब सर्विस चार्ज देना होगा।

SBI

अगर आप SBI की शाखा यानी बैंक ब्रांच से जाकर IMPS करते हैं, तो आपके लिए कोई नया बदलाव नहीं है।

SBI IMPS: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI 15 फरवरी 2026 से IMPS के जरिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के नियम बदलने जा रहा है। ये बदलाव खासतौर पर उन ग्राहकों पर असर डालेगा जो इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या YONO ऐप से ज्यादा रकम ट्रांसफर करते हैं। अभी तक कई IMPS ट्रांजेक्शन फ्री थे, लेकिन अब बड़ी रकम पर चार्ज लगेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑनलाइन IMPS पर क्या बदलेगा?

SBI ने साफ किया है कि ₹25000 तक के IMPS ट्रांसफर ऑनलाइन अब भी बिल्कुल फ्री रहेंगे। यानी अगर आप ₹25000 या उससे कम की रकम भेजते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन ₹25000 से ज्यादा रकम भेजने पर अब सर्विस चार्ज देना होगा। ₹25000 से ₹1 लाख तक ट्रांसफर करने पर ₹2 + GST लगेगा। ₹1 लाख से ₹2 लाख तक की रकम पर ₹6 + GST देना होगा। वहीं ₹2 लाख से ₹5 लाख तक IMPS करने पर ₹10 + GST चार्ज लगेगा।

ब्रांच से IMPS करने वालों के लिए राहत

अगर आप SBI की शाखा यानी बैंक ब्रांच से जाकर IMPS करते हैं, तो आपके लिए कोई नया बदलाव नहीं है। ब्रांच पर पहले जो चार्ज लगते थे, वही आगे भी लगेंगे। ये चार्ज आमतौर पर ₹2 से ₹20 + GST तक होते हैं, जो ट्रांसफर की रकम पर निर्भर करते हैं।

किन लोगों को IMPS चार्ज नहीं देना होगा

SBI ने कुछ खास खाताधारकों को इन नए चार्ज से पूरी तरह छूट दी है। इसमें DSP, PMSP, ICSP, CGSP, PSP और RSP जैसे स्पेशल सैलरी अकाउंट शामिल हैं। इसके अलावा Shaurya Family Pension Account और SBI Rishtey Family Savings Account रखने वालों से भी IMPS चार्ज नहीं लिया जाएगा।

लिमिट और जरूरी सावधानी

IMPS के जरिए एक दिन में अधिकतम ₹5 लाख तक पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। IMPS ट्रांजैक्शन तुरंत पूरे हो जाते हैं और इन्हें बाद में रिवर्स नहीं किया जा सकता। इसलिए SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि पैसे भेजने से पहले बेनिफिशियरी यानी जिसे पैसे भेज रहे हैं, उसका अकाउंट नंबर और बाकी डिटेल्स अच्छे से जांच लें।

IMPS क्या होता है?

IMPS यानी Immediate Payment Service, एक ऐसा सिस्टम है जिससे बैंक से बैंक पैसे तुरंत भेजे जाते हैं। इसमें पैसे भेजते ही सामने वाले के अकाउंट में तुरंत क्रेडिट हो जाते हैं। IMPS का इस्तेमाल मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ऐप्स के जरिए किया जा सकता है। यह आज के समय में सबसे तेज और भरोसेमंद मनी ट्रांसफर तरीकों में से एक है।

ATM से जुड़े चार्ज भी बदले

SBI ने हाल ही में ATM और ADWM (Automated Deposit-cum-Withdrawal Machine) से जुड़े कुछ सर्विस चार्ज भी बदले हैं। ये बदलाव खासतौर पर दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर लागू होते हैं और हाल ही में प्रभावी हो चुके हैं।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख