return to news
  1. 1 जुलाई को पंजाब की किन महिलाओं के खातों में आएंगे ₹4,500? मावां-धियां सत्कार योजना की डीटेल्स यहां

पर्सनल फाइनेंस

1 जुलाई को पंजाब की किन महिलाओं के खातों में आएंगे ₹4,500? मावां-धियां सत्कार योजना की डीटेल्स यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 13:52 IST

सारांश

पंजाब में कुछ महिलाओं के खातों में 1 जुलाई को 4,500 रुपये और कुछ के खातों में 3,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि मावां-धियां सत्कार योजना की तीन किस्तें एकसाथ ट्रांसफर की जाएंगी।

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना

पंजाब की इन महिलाओं को 1 जुलाई को सरकार से मिलेगा तोहफा (Photo: Shutterstock)

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत पंजाब की महिलाओं को एक साथ तीन महीने की किस्त ट्रांसफर की जानी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 1 जुलाई को इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में तीन महीनों की किस्त एकसाथ जमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजना है। इस योजना की घोषणा पंजाब बजट 2026–27 के दौरान की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार की ओर से 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं को मदद के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ये वित्तीय सहायता भेजी जाती है। पंजाब राज्य की 18 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

इस योजना की पात्रता

महिला पंजाब की पक्की निवासी होनी चाहिए।

उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

आधार कार्ड, बैंक अकाउंट से लिंक्ड होना चाहिए।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

पंजाब का रिहायशी प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के अकाउंट्स में एडवांस राशि के साथ अप्रैल महीने से देय बकाया रकम सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4,500 रुपये और सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की पहली किस्त (तीन महीने की आर्थिक सहायता के बराबर) 1 जुलाई को उनके बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख