return to news
  1. PNB और HDFC Bank के ATM नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

पर्सनल फाइनेंस

PNB और HDFC Bank के ATM नियमों में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 17:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

HDFC Bank के मुताबिक अब UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। पहले तक UPI से होने वाले कार्डलेस कैश विड्रॉल को अलग माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

ATM

HDFC Bank और Punjab National Bank समेत कई बैंकों ने ATM से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।

अगर आप अक्सर कैश की जरूरत के लिए ATM का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। 1 अप्रैल से ATM से जुड़े नियमों में अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है। दरअसल, HDFC Bank और Punjab National Bank समेत कई बैंकों ने ATM इस्तेमाल के नियम, चार्ज और लिमिट में बदलाव की घोषणा की है। आइए समझते हैं क्या होंगे नए नियम।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC Bank

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि HDFC Bank के मुताबिक अब UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। पहले तक UPI से होने वाले कार्डलेस कैश विड्रॉल को अलग माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यानी अगर आप QR कोड स्कैन करके UPI से पैसे निकालते हैं, तो वह भी आपके महीने के फ्री ATM ट्रांजैक्शन में शामिल होगा।

कितना लगेगा चार्ज

HDFC Bank के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार कर देता है, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23 (साथ में टैक्स) चार्ज किया जाएगा। अभी के नियम के अनुसार, HDFC Bank के ATM पर महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं, जबकि दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट है।

बैंक का कहना है कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि अलग-अलग तरह के कैश विड्रॉल (कार्ड और UPI) को एक ही नियम के तहत लाया जा सके और चार्ज सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाया जा सके।

UPI-enabled ATM से कैश निकालने का तरीका यह होता है कि आप ATM पर QR कोड स्कैन करते हैं और अपने UPI ऐप से पेमेंट ऑथराइज करके बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं। अब यह सुविधा तेजी से बढ़ रही है और कई बैंक इसे अपना रहे हैं।

Punjab National Bank

दूसरी तरफ, Punjab National Bank ने भी अपने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए ATM से पैसे निकालने की डेली लिमिट कम करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं बताया गया है कि कौन-कौन से कार्ड पर कितनी नई लिमिट लागू होगी।

ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने डेबिट कार्ड की लिमिट जरूर चेक करें और उसी हिसाब से पैसे निकालने की योजना बनाएं। साथ ही, बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए UPI या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल ऑप्शन का इस्तेमाल करने को भी कहा गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख