return to news
  1. PNB दिव्यांग ऋण: 5% ब्याज पर होम और व्हीकल लोन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

पर्सनल फाइनेंस

PNB दिव्यांग ऋण: 5% ब्याज पर होम और व्हीकल लोन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 19:20 IST

सारांश

PNB ने यह योजना नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NDFDC) के साथ मिलकर शुरू की है। इसके तहत दिव्यांगजन घर खरीदने या वाहन लेने के लिए आसान और कम ब्याज दर पर लोन ले सकेंगे।

PNB

PNB की नई योजना में वाहन खरीदने के लिए भी लोन की सुविधा दी गई है।

देश के सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने दिव्यांगजनों के लिए 'PNB दिव्यांग ऋण' नाम से एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद दिव्यांग लोगों को सस्ती दर पर कर्ज देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। यहां हम समझेंगे कि इस योजना का फायदा कौन लोग उठा सकते हैं। PNB ने यह योजना नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NDFDC) के साथ मिलकर शुरू की है। इसके तहत दिव्यांगजन घर खरीदने या वाहन लेने के लिए आसान और कम ब्याज दर पर लोन ले सकेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मिलेगा 50 लाख रुपये तक का होम लोन

इस योजना के तहत दिव्यांग व्यक्ति घर खरीदने, नया घर बनवाने या घर की मरम्मत कराने के लिए 50 लाख रुपये तक का होम लोन ले सकते हैं। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के घर के सपने को पूरा करने में मदद करना है।

वाहन खरीदने के लिए भी मिलेगा सस्ता लोन

योजना में वाहन खरीदने के लिए भी लोन की सुविधा दी गई है। इसके तहत विशेष रूप से मॉडिफाइड दोपहिया वाहन के लिए 1.5 लाख रुपये तक और चारपहिया वाहन के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। हालांकि, होम लोन और वाहन लोन दोनों मिलाकर कुल सीमा 50 लाख रुपये ही रहेगी।

सिर्फ 5% ब्याज दर से शुरू होगा लोन

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम ब्याज दर है। PNB के मुताबिक, लोन पर ब्याज दर सिर्फ 5% सालाना से शुरू होगी। अच्छी बात यह है कि ब्याज दर तय करने में आवेदक के क्रेडिट स्कोर को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाएगा।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ ऐसे भारतीय नागरिक उठा सकते हैं जिनकी उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो और जिनमें कम से कम 40% दिव्यांगता हो। आवेदक के पास वैध UDID कार्ड या UDID पंजीकरण होना भी जरूरी है। देशभर में PNB की शाखाओं के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।

PNB का कहना है कि इस योजना से दिव्यांगजनों को घर खरीदने, अपनी आवाजाही आसान बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी। बैंक का मानना है कि यह योजना दिव्यांग लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर देने की दिशा में एक अहम कदम है।

अगला लेख