return to news
  1. PM Kisan 20th Installment: जुलाई में इस तारीख पर PM मोदी कर सकते हैं 20वीं किश्त का ऐलान

पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan 20th Installment: जुलाई में इस तारीख पर PM मोदी कर सकते हैं 20वीं किश्त का ऐलान

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 07, 2025, 16:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जुलाई में आने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि 18 जुलाई को 20वीं किश्त पात्र किसानों के अकाउंट में डाली जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त 18 जुलाई को आ सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त 24 फरवरी 2025 को आई थी और 24 जून को इसके चार महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में देश के करोड़ों किसानों को 20वीं किश्त का इंतजार है, जिसको लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर केंद्र सरकार की ओर से सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2000-2000 रुपये की तीन किश्तों में किसानों के बैंक अकाउंट में सीधी जमा हो जाती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

करीब हर चार महीने पर केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान की किश्त किसानों को दी जाती है। करोड़ों किसानों को उम्मीद थी कि जून में 20वीं किश्त आ जाएगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और अब ऐसा माना जा रहा है कि हर हाल में जुलाई में किसानों को 20वीं किश्त मिल जाएगी। भले ही पीएम किसान की 20वीं किश्त की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 18 जुलाई को यह किसानों के खातों में आ सकती है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी दौरे पर जाना है। उम्मीद की जा रही है, इस दौरे पर मोदी जब जनता को संबोधित करेंगे, तब ही वह 20वीं किश्त का ऐलान भी कर सकते हैं। पीएम मोदी इससे पहले बिहार का दौरा 52 बार कर चुके हैं और यह उनका 53वां दौरा होगा। इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं और ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

कब-कब आई हैं PM किसान योजना की 19 किश्तें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। वहीं अगर हम पहली किश्त की बात करें तो यह पात्र किसानों के खाते में 24 फरवरी 2019 को आई थी। इस साल की पहली और कुल मिलाकर 19वीं किश्त भी 24 फरवरी को ही आई थी। हालांकि उसके बाद दूसरी किश्त 2 मई 2019 को आई थी। 19 में से तीन किश्तें हैं, जो जून में आई हैं। जून में पहली बार 2020 में पीएम किसान की किश्त आई थी। इस योजना के तहत पांचवीं किश्त 25 जून 2020 को पात्र किसानों के खाते में आई थी।

इसके अलावा 11वीं किश्त 1 जून 2022 को जबकि 17वीं किश्त 18 जून 2024 को आई थी। यानी कि पिछले साल किश्त जून के महीने में आ गई थी। 20वीं किश्त के लिए किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह इस महीने आ जाएगी, लेकिन फिलहाल सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं एक बार ऐसा भी हो चुका है कि पीएम किसान योजना के तहत किश्त जुलाई के आखिरी सप्ताह में आई है। दअरसल 2023 की बात करें तो 13वीं किश्त 27 फरवरी को आई थी, लेकिन 14वीं किश्त के लिए किसानों को अच्छा-खासा इंतजार करना पड़ गया था और यह 27 जुलाई को किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख