return to news
  1. PM-Kisan: शाम 5 बजे 9 करोड़ किसानों के खाते में आ जाएंगे कुल ₹18640 करोड़, बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

पर्सनल फाइनेंस

PM-Kisan: शाम 5 बजे 9 करोड़ किसानों के खाते में आ जाएंगे कुल ₹18640 करोड़, बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 12:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PM-Kisan: फरवरी 2019 में इस योजना की शुरुआत होने के बाद से अब तक योग्य किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल रकम बढ़कर करीब 4.27 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

PM Kisan 22th Installment

PM Kisan 22th Installment: केवल 22वीं किस्त में ही 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: देश भर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए आज 13 मार्च का दिन बेहद खास है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22वीं किस्त Guwahati से शाम 5 बजे जारी करेंगे। इस किस्त के तहत किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि फरवरी 2019 में इस योजना की शुरुआत होने के बाद से अब तक योग्य किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे भेजी जा चुकी है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह कुल रकम बढ़कर करीब 4.27 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

अगर कोई किसान यह देखना चाहता है कि उसका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं, तो वह पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर ‘Get Report’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उस गांव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

इन किसानों को नहीं मिलेगा 22वीं किस्त का पैसा

सरकार ने कुछ ऐसे मामलों की पहचान की है जिन्हें इस बार योजना के लाभ से बाहर रखा जा सकता है। इनमें वे किसान शामिल हैं जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है। इसके अलावा ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां एक ही परिवार के कई सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं, जैसे पति-पत्नी दोनों या परिवार के अन्य सदस्य। ऐसे मामलों में फिलहाल भुगतान रोक दिया गया है और फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा।

महिला किसानों को भी होगा फायदा

महिला किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। केवल 22वीं किस्त में ही 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसान लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

e-KYC प्रक्रिया हुई आसान

अब किसानों के लिए e-KYC प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। पीएम-किसान पोर्टल पर ‘Know Your Status’ यानी KYS नाम का फीचर दिया गया है। इसके जरिए किसान एक ही जगह पर अपनी पात्रता, जमीन की जानकारी, आधार लिंकिंग, e-KYC स्टेटस और भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

सरकार ने e-KYC को और आसान बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन पर आधारित एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से किसान घर बैठे ही e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए न तो OTP की जरूरत होगी और न ही बायोमेट्रिक डिवाइस की।

सरकार के नियमों के मुताबिक e-KYC सभी पीएम-किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए अनिवार्य है। किसान चाहें तो पीएम-किसान पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। अगर बायोमेट्रिक e-KYC कराना हो तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

क्या है PM-Kisan योजना

PM-Kisan योजना के बारे में बात करें तो इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2000 रुपये किसानों के खाते में आते हैं। इस पैसे का उपयोग किसान बीज, खाद, कृषि उपकरण और खेती से जुड़ी दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख