return to news
  1. PM-Kisan: पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों को जारी की 22वीं किस्त, अकाउंट में पैसे आए या नहीं?

पर्सनल फाइनेंस

PM-Kisan: पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों को जारी की 22वीं किस्त, अकाउंट में पैसे आए या नहीं?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 19:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PM-Kisan: यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जिसमें पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

PM Kisan

PM Kisan: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के Guwahati में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर की।

PM-Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को ₹2000 की किस्त उनके बैंक खातों में भेजी गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के Guwahati में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर की। सरकार ने 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में करीब ₹18640 करोड़ भेजे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जिसमें पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती और घरेलू खर्च में मदद देना है।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट

अगर किसान यह देखना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List में अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर सूची देख सकते हैं।

खाते में रकम आई या नहीं, ऐसे करें चेक

इसके अलावा किसान यह भी चेक कर सकते हैं कि ₹2,000 की किस्त उनके खाते में आई है या नहीं। इसके लिए वेबसाइट पर Beneficiary Status पर क्लिक करके आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर डालना होता है। इसके बाद स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस दिखाई देने लगता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख