return to news
  1. PM Kisan 20th Installment: क्या आज आएगी 20वीं किश्त? बिहार में मोदी कर सकते हैं ऐलान

पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan 20th Installment: क्या आज आएगी 20वीं किश्त? बिहार में मोदी कर सकते हैं ऐलान

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 18, 2025, 10:02 IST

सारांश

उम्मीद की जा रही है कि आज मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त का भी ऐलान कर देंगे। पीएम किसान की 19वीं किश्त 24 फरवरी 2025 को आई थी। चार महीने से ज्यादा का समय हो गया है और करोड़ों किसान 20वीं किश्त की आस लगाए बैठे हैं।

पीएम किसान 20वीं किश्त

क्या आज पीएम किसान की 20वीं किश्त आएगी पात्र किसानों के खाते में?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। बिहार में मोदी मोतीहारी जाएंगे, जबकि इसके बाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आज मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त का भी ऐलान कर देंगे। पीएम किसान की 19वीं किश्त 24 फरवरी 2025 को आई थी। चार महीने से ज्यादा का समय हो गया है और करोड़ों किसान 20वीं किश्त की आस लगाए बैठे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सीमांत और छोटे किसानों को हर साल केंद्र सरकार की ओर से 6000 रुपये की सालाना मदद दी जाती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह मदद 2000 रुपये की तीन किश्तों में पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में सीधा ट्रांसफर होती है। आमतौर पर हर चार महीने पर किसानों को 2000 रुपये दिए जाते हैं, लेकिन 24 फरवरी के बाद से अभी तक 20वीं किश्त किसानों के खातों में नहीं आई है। माना जा रहा है कि बिहार या पश्चिम बंगाल में जनता को संबोधित करते हुए मोदी पीएम किसान की 20वीं किश्त का भी ऐलान कर देंगे, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बिहार और पश्चिम बंगाल क्यों जा रहे हैं मोदी?

मोदी 18 जुलाई यानी कि आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख