return to news
  1. 60 साल की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹3,000, जानिए कौन उठा सकता है इस पेंशन योजना का फायदा

पर्सनल फाइनेंस

60 साल की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे ₹3,000, जानिए कौन उठा सकता है इस पेंशन योजना का फायदा

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 14:26 IST

सारांश

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने दुकानदारों और छोटे व्यापारियों से नेशनल पेंशन स्कीम फॉर ट्रेडर्स में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने 3,000 रुपये की पक्की पेंशन मिलती है। इसमें 18 से 40 वर्ष के पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं।

nps-for-traders-scheme-3000-monthly-pension

नेशनल पेंशन स्कीम फॉर ट्रेडर्स के तहत दुकानदारों को 60 साल के बाद 3,000 रुपये मंथली पेंशन मिलती है।

छोटे दुकानदारों, रिटेल व्यापारियों और खुद का काम करने वाले लोगों के लिए बुढ़ापे की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सोमवार 28 सितंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रजिस्टर्ड व्यापारियों और दुकानों से नेशनल पेंशन स्कीम में शामिल होने का आग्रह किया है। सरकार की इस योजना का मुख्य मकसद औपचारिक रिटायरमेंट सिस्टम जैसे EPFO से बाहर रहने वाले छोटे कारोबारियों को 60 साल की उम्र के बाद 3,000 रुपये प्रति महीने की तय पेंशन देना है ताकि उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा और सम्मान मिल सके।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

योजना की शुरुआत और पात्रता के नियम

केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों और सेल्फ एम्प्लॉयड लोगों के लिए इस नेशनल पेंशन स्कीम की शुरुआत सितंबर 2019 में की थी। यह योजना उन रजिस्टर्ड दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों के लिए है जो EPFO जैसी किसी सरकारी पेंशन व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं। यह एक स्वेच्छिक और सह-अंशदायी पेंशन योजना है।

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के ऐसे व्यापारी आवेदन कर सकते हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम है। पात्र लोग आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितना करना होगा अंशदान और कैसे मिलेगी पेंशन

इस पेंशन स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें जमा होने वाली रकम का आधा हिस्सा लाभार्थी देता है और बाकी आधा हिस्सा केंद्र सरकार जमा करती है। योजना के तहत व्यापारी की उम्र के हिसाब से 55 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति महीने तक का अंशदान करना होता है। इतनी ही बराबर राशि केंद्र सरकार द्वारा भी खाते में जमा की जाती है। जब सब्सक्राइबर 60 साल की उम्र पूरी कर लेता है, तो उसे हर महीने कम से कम 3,000 रुपये की पक्की पेंशन दी जाती है। सरकार के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 तक इस योजना से जुड़ने वाले व्यापारियों की संख्या 60,538 दर्ज की गई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख