return to news
  1. Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojna: इस तारीख तक कर सकते हैं e-KYC में सुधार, जानिए इस योजना से जुड़ी पूरी डिटेल

पर्सनल फाइनेंस

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojna: इस तारीख तक कर सकते हैं e-KYC में सुधार, जानिए इस योजना से जुड़ी पूरी डिटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 10, 2026, 19:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कई लाभार्थियों ने शिकायत की थी कि e-KYC करते समय उन्होंने पोर्टल पर गलत विकल्प चुन लिए, जिसकी वजह से उन्हें योजना का पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार को इस संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं, खासकर उन महिलाओं से जिन्होंने e-KYC तो पूरा कर लिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिला।

Mukhyamantri Majhi Ladki

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin: इस योजना के लिए पात्र होने के लिए महिला महाराष्ट्र की निवासी होना जरूरी है।

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojna: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के जिन लाभार्थियों से e-KYC करते समय कोई गलती हो गई थी, उनके लिए राहत की खबर है। अब वे 31 मार्च 2026 तक अपनी e-KYC में सुधार कर सकते हैं और प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा कर सकते हैं। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार, 6 फरवरी को बताया कि e-KYC सुधार की समय-सीमा इसलिए बढ़ाई गई है ताकि कोई भी पात्र महिला सिर्फ तकनीकी या जानकारी से जुड़ी गलती की वजह से योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शिकायतों के चलते बढ़ाई गई डेडलाइन

दरअसल, कई लाभार्थियों ने शिकायत की थी कि e-KYC करते समय उन्होंने पोर्टल पर गलत विकल्प चुन लिए, जिसकी वजह से उन्हें योजना का पैसा नहीं मिल पा रहा है। सरकार को इस संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं, खासकर उन महिलाओं से जिन्होंने e-KYC तो पूरा कर लिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिला।

इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लाभार्थियों को अपनी जानकारी अपडेट करने का एक और मौका दिया है, ताकि सभी सही पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।

e-KYC सुधार की आखिरी तारीख

जिन लाभार्थियों से e-KYC में गलती हो गई है, वे 31 मार्च 2026 से पहले अपनी जानकारी सुधार सकते हैं। मंत्री अदिति तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ऑनलाइन पोर्टल के जरिए e-KYC में सुधार की सुविधा 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध कराई गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग का साफ रुख है कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे। इसलिए जिन “लाडकी बहिणों” की e-KYC में कोई भी गलती है, उनसे समय रहते सुधार कराने की अपील की गई है।

फिजिकल वेरिफिकेशन भी होगा

इससे पहले जनवरी महीने में मंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि लाभार्थियों का स्थानीय स्तर पर फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए। यह सत्यापन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए किया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिकॉर्ड सही हों और योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही मिले।

e-KYC कैसे पूरा करें या सुधार कैसे करें?

  • जिन आवेदकों ने आवेदन किया है लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है, वे ऑनलाइन e-KYC पूरा या सुधार कर सकते हैं।
  • इसके लिए वेबसाइट पर जाएं: ladakibahin.maharashtra.gov.in
  • e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी ध्यान से जांचें और जरूरत हो तो सुधार करें, जैसे नाम, पता, आधार नंबर, राशन कार्ड की जानकारी, आय से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी विवरण
  • सभी जानकारी सही करने के बाद फॉर्म सबमिट करें

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना क्या है?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत 21 से 65 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करना है।

इस योजना के लिए पात्र होने के लिए महिला महाराष्ट्र की निवासी हो, उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच हो और परिवार की सालाना आय ₹2,50,000 से अधिक न हो। हालांकि, जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है या नियमित/स्थायी सरकारी कर्मचारी है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। अगर आपने e-KYC में कोई गलती की है, तो तय तारीख से पहले उसे जरूर सुधार लें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख