return to news
  1. Majhi Ladki Bahin: 20 दिन में पूरा करें ये जरूरी काम, नहीं तो रुक सकती है ₹1500 की मासिक राशि

पर्सनल फाइनेंस

Majhi Ladki Bahin: 20 दिन में पूरा करें ये जरूरी काम, नहीं तो रुक सकती है ₹1500 की मासिक राशि

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 09, 2026, 14:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Majhi Ladki Bahin e-KYC: महाराष्ट्र सरकार को इस समस्या से जुड़ी काफी शिकायतें मिली हैं। खासतौर पर उन महिलाओं से, जिन्होंने e-KYC पूरा तो कर लिया था लेकिन उन्हें योजना की राशि नहीं मिल रही थी। इसी वजह से सरकार ने लाभार्थियों को अपनी जानकारी अपडेट करने का मौका दिया है।

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana

क्या है Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana?

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: अगर माझी लाडकी बहिण योजना के तहत e-KYC करते समय आपसे कोई गलती हो गई थी तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाभार्थियों के पास इस गलती को सुधारने का मौका है। अगर आपने गलती नहीं सुधारी तो हो सकता है आपको आगे इस योजना का लाभ न मिले। ऐसे में लाभार्थियों को जितनी जल्दी हो सके यह काम निपटा लेना चाहिए। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में साफ कहा कि यह योजना जारी रहेगी और इसके लिए बजट में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब है आखिरी तारीख?

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana से जुड़ी e-KYC में गलती सुधारने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि आपके पास इस काम के लिए करीब 20 दिन का ही समय बचा है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री Aditi Tatkare ने बताया था कि e-KYC सुधारने की समयसीमा इसलिए बढ़ाई गई है ताकि पात्र महिलाएं सिर्फ तकनीकी गलती की वजह से इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाएं।

महाराष्ट्र सरकार को इस समस्या से जुड़ी काफी शिकायतें मिली हैं। खासतौर पर उन महिलाओं से, जिन्होंने e-KYC पूरा तो कर लिया था लेकिन उन्हें योजना की राशि नहीं मिल रही थी। इसी वजह से सरकार ने लाभार्थियों को अपनी जानकारी अपडेट करने का मौका दिया है।

ऐसे सुधार सकते हैं गलती

  • सबसे पहले आपको वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब उस विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां लाभार्थियों के लिए e-KYC करते समय गलती सुधारने का विकल्प दिया गया है।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ सवाल पूछे जाएंगे। आपको इन सभी सवालों के सही-सही जवाब भरने होंगे और अपनी जानकारी को ठीक करना होगा।
  • जब आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो आपके मोबाइल पर एक मैसेज आ जाएगा। इसके बाद योजना के तहत मिलने वाला आपका लाभ फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

क्या है Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana?

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana के तहत 21 से 65 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके स्वास्थ्य व पोषण को बेहतर करना है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का महाराष्ट्र का निवासी होना जरूरी है, और उसके परिवार की सालाना आय ₹2,50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य आयकर देता है या कोई व्यक्ति स्थायी सरकारी नौकरी में है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख