पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 15:15 IST
सारांश
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। इस फैसले के बाद अगर आप नया घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो विभिन्न सरकारी, प्राइवेट बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के सबसे सस्ते रेट्स की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

जून में होम लोन पर मिलने वाली ब्याज दरें | Image: Shutterstock
अपना खुद का घर खरीदना हर किसी का एक बड़ा सपना होता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट को बिना किसी बदलाव के 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। वेस्ट एशिया के संकट के चलते महंगाई बढ़ने का रिस्क जरूर बढ़ा है, लेकिन MPC ने फिलहाल पुरानी दरों को ही जारी रखने का निर्णय लिया है। रिजर्व बैंक के इस बड़े कदम के बाद नया घर खरीदने वाले या होम लोन लेने वाले लोग अब ब्याज दरों के फ्यूचर को लेकर नए कयास लगा रहे हैं। भारत में ज्यादातर नए फ्लोटिंग रेट होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क यानी सीधे आरबीआई के रेपो रेट से जुड़े होते हैं। इसके अलावा बैंक अपनी लागत, प्रॉफिट मार्जिन और कस्टमर के रिस्क प्रोफाइल के आधार पर स्प्रेड चार्ज करते हैं।
अगर होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर की बात करें, तो सरकारी यानी पब्लिक सेक्टर के बैंक इस समय सबसे आगे चल रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक अपने ग्राहकों को सबसे कम 7.10% की शुरुआती सालाना ब्याज दर पर होम लोन का ऑफर दे रहे हैं। इनके ठीक बाद केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नंबर आता है, जो 7.15% की सालाना दर से होम लोन दे रहे हैं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.20% सालाना है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI की बात करें तो वहां से आप 7.25% की शुरुआती सालाना ब्याज दर पर अपने घर के लिए लोन ले सकते हैं।
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की बात करें तो सरकारी बैंकों के मुकाबले इनके रेट्स थोड़े से अधिक दिखाई दे रहे हैं। प्राइवेट बैंकों में फेडरल बैंक इस समय सबसे सस्ता लोन दे रहा है, जिसकी शुरुआती ब्याज दर 7.30% सालाना है। कोटक महिंद्रा बैंक से होम लोन लेने पर आपको कम से कम 7.60% का सालाना ब्याज देना होगा। देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल HDFC बैंक और IDFC First Bank दोनों ही 7.75% की शुरुआती सालाना दर पर होम लोन दे रहे हैं। वहीं अगर आप एक्सिस बैंक से होम लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो वहां आपके लिए शुरुआती ब्याज दर 8% सालाना तय की गई है।
बैंकों के अलावा कई बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी हैं जो घर खरीदने के लिए बेहतर दरों पर लोन देती हैं। इनमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस सबसे आगे है, जो बैंकों को टक्कर देते हुए महज 7.15% की शुरुआती सालाना ब्याज दर पर लोन दे रही है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस भी काफी कम दर यानी 7.25% सालाना की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर कर रही है। वहीं पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.75% सालाना है। इसके अलावा आधार Housing फाइनेंस से लोन लेने पर आपको शुरुआती दौर में 8.5% का सालाना ब्याज चुकाना पड़ सकता है। ये सभी दरें 5 जून 2026 तक की स्थिति के अनुसार बैंकों और कंपनियों की वेबसाइट से ली गई हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपको बैंक से सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन मिले, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले आपको अपना क्रेडिट स्कोर बहुत मजबूत रखना होगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर रहता है, तो बैंक आपको अच्छी प्रोफाइल का मानकर ब्याज दरों में 0.5 से 1% तक की बड़ी छूट दे सकते हैं। इसके अलावा प्राइवेट बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों से लोन लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि वहां रेट्स थोड़े कम होते हैं। लोन लेते वक्त आप किसी ऐसे को-एप्लिकेंट को जोड़ सकते हैं, जिसका क्रेडिट प्रोफाइल और इनकम बहुत अच्छी हो। नौकरीपेशा या स्थिर काम वाले लोगों को भी बैंक आसानी से कम दरों पर लोन दे देते हैं। ग्राहकों को बैंक के साथ ब्याज दरों को लेकर बातचीत या नेगोशिएट जरूर करना चाहिए क्योंकि बैंक अच्छे ग्राहकों को कम रेट ऑफर करते हैं।
होम लोन लेते समय अगर आप किसी महिला को मुख्य आवेदक या सह-आवेदक के रूप में शामिल करते हैं, तो आपको ब्याज दरों में 0.25% तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इसके अलावा फिक्स ब्याज दरों की तुलना में फ्लोटिंग रेट चुनना ज्यादा समझदारी भरा होता है, खासकर जब ब्याज दरें गिरने का दौर हो। अगर आपका लोन पहले से किसी बैंक में चल रहा है और वहां ब्याज ज्यादा है, तो आप कम ब्याज वाले बैंक में लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा का फायदा भी उठा सकते हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is WPI?
Postal Life Insurance: Eligibility, Types, Benefits and Application Guide
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) vs Fixed Deposits (FDs): Which Is Better for Your Girl Child?
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs