return to news
  1. Loan Foreclosure: क्या लोन जल्दी चुकाने से बिगड़ता है Credit Score? जानिए सच्चाई

पर्सनल फाइनेंस

Loan Foreclosure: क्या लोन जल्दी चुकाने से बिगड़ता है Credit Score? जानिए सच्चाई

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 19:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आपका क्रेडिट स्कोर इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि आपने लोन को कैसे मैनेज किया, न कि कब बंद किया। अगर आपने सभी EMI समय पर दी हैं, तो फोरक्लोजर के बाद भी आपका स्कोर मजबूत रहेगा। लेकिन अगर पहले कभी EMI लेट हुई है या मिस हुई है, तो उसका असर आपकी रिपोर्ट में बना रहेगा।

Credit Score

Credit Score: अब फ्लोटिंग रेट लोन पर फोरक्लोजर या प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगता।

लोन फोरक्लोजर का मतलब है लोन को तय समय से पहले पूरा चुका देना। जैसे ही आप पूरा पैसा चुका देते हैं, आपका लोन अकाउंट बंद हो जाता है और आपको आगे EMI नहीं देनी होती। अगर आपके पास अचानक एक्स्ट्रा पैसा आ जाए, जैसे बोनस मिला हो या कोई एसेट बेचा हो, तो सबसे पहला ख्याल आता है कि लोन खत्म कर दिया जाए। इससे EMI का झंझट खत्म हो जाता है। लेकिन एक बड़ा सवाल रहता है कि क्या इससे आपका credit score खराब होगा? आइए समझते हैं क्या है सच्चाई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1 जनवरी 2026 से एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब फ्लोटिंग रेट लोन पर फोरक्लोजर या प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगेगा। यानी बैंक और NBFCs अब ऐसे लोन पर कोई पेनल्टी नहीं ले सकते, अगर लोन पर्सनल इस्तेमाल के लिए लिया गया है (बिजनेस के लिए नहीं)।

क्या इससे credit score पर असर पड़ता है?

ज्यादातर मामलों में फोरक्लोजर से आपका क्रेडिट स्कोर खराब नहीं होता। जब आप लोन बंद करते हैं, तो बैंक आपकी रिपोर्ट में उसे “क्लोज्ड” दिखा देता है। इसका मतलब है कि आपने अपना कर्ज पूरा चुका दिया है। अगर आपने समय पर EMI दी है, तो यह आपके क्रेडिट हिस्ट्री के लिए अच्छा ही माना जाता है।

आपका क्रेडिट स्कोर इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि आपने लोन को कैसे मैनेज किया, न कि कब बंद किया। अगर आपने सभी EMI समय पर दी हैं, तो फोरक्लोजर के बाद भी आपका स्कोर मजबूत रहेगा। लेकिन अगर पहले कभी EMI लेट हुई है या मिस हुई है, तो उसका असर आपकी रिपोर्ट में बना रहेगा।

कब फोरक्लोजर करना सही है

अगर आपके लोन की ब्याज दर ज्यादा है, तो उसे जल्दी बंद करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे आप आगे का ब्याज बचा लेते हैं। साथ ही, एक EMI कम होने से आपके महीने के खर्च में राहत मिलती है और तनाव भी कम होता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख