return to news
  1. Kisan Credit Card Scheme: RBI की KCC योजना के मसौदे में हुए 4 बड़े बदलाव, हर किसान के लिए जानना जरूरी

पर्सनल फाइनेंस

Kisan Credit Card Scheme: RBI की KCC योजना के मसौदे में हुए 4 बड़े बदलाव, हर किसान के लिए जानना जरूरी

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 15:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Kisan Credit Card Scheme: किसानों के लिए यह खबर बहुत अहम है। आरबीआई ने केसीसी योजना के मसौदे में चार अहम बदलावों का प्रस्ताव दिया है। क्या हैं ये बदलाव और कैसे इनसे किसानों को फायदा मिलेगा, चलिए समझते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम में चार बदलाव का प्रस्ताव

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने 6 फरवरी को डेवलपमेंटल और रेगुलेटरी नीतियों संबंधी स्टेटमेंट के अंतर्गत घोषणा की थी कि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से संबंधित दिशानिर्देशों को समेकित करते हुए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) पर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए जाने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य कवरेज का विस्तार करना, परिचालन पहलुओं को सुव्यवस्थित करना और उभरती आवश्यकताओं को पूरा करना है। केसीसी स्कीम देश के किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना में 4 प्रमुख बदलाव

केसीसी योजना के मसौदा दिशा-निर्देशों में नीचे दिए गए प्रमुख बदलाव शामिल हैं-

1- ऋण स्वीकृति (लोन सैंक्शन) और चुकौती (रिपेमेंट) शेड्यूल में एकरूपता लाने के लिए, फसल ऋणों को महीनों के हिसाब से मानकीकृत किया गया है, यानी कि अल्प अवधि की फसलें (12 महीने) और दीर्घ अवधि की फसलें (18 महीने)।
2- लोन पीरियड को फसल ऋणों के साथ उचित रूप से समायोजित करने के लिए, विशेष रूप से दीर्घ अवधि की फसलों के लिए, केसीसी की अवधि बढ़ाकर 6 साल कर दी गई है।
3- यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को खेती की वास्तविक लागत के आधार पर पर्याप्त लोन मिले, केसीसी के तहत आहरण सीमा (Drawing limit) को प्रत्येक फसल ऋण के लिए उपलब्ध वित्त के अनुरूप निर्धारित किया गया है।
4- किसानों को मृदा परीक्षण (Soil testing), वास्तविक समय मौसम पूर्वानुमान और जैविक (Real time weather forecasts and organic)/अच्छी कृषि पद्धतियों के प्रमाणन (Good agricultural practices certification) आदि जैसी तकनीकी सुविधाओं के लिए वित्त उपलब्ध कराने के लिए, कृषि परिसंपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 20% अतिरिक्त घटक में इन खर्चों को पात्र घटकों के रूप में जोड़ा गया है।

ऐसे में नीचे दिए मसौदा दिशा-निर्देश सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए जारी किए जा रहे हैं।

वाणिज्यिक बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना

ग्रामीण सहकारी बैंक - किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना

कैसे दें प्रतिक्रिया?

विनियमित संस्थाओं और आम जनता/अन्य हितधारकों द्वारा 6 मार्च, 2026 या उससे पहले नीचे दिए गए तरीकों से मसौदा दिशा-निर्देशों पर प्रतिक्रिया दी जा सकती है-

वेबसाइट पर 'कनेक्ट 2 रेगुलेट' अनुभाग में, संबंधित हाइपरलिंक का पालन करके, जहां वे होस्ट किए गए हैं, हर एक डॉक्यूमेंट के सामने दिए गए लिंक का अनुसरण करके

या फिर 'संशोधन दिशा-निर्देशों के मसौदे पर प्रतिक्रिया (विनियमित संस्था के प्रकार सहित)' विषय के साथ ईमेल द्वारा।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख