return to news
  1. Bihar Pension Yojana: CM नीतीश का बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, बढ़ी पेंशन आई खाते में

पर्सनल फाइनेंस

Bihar Pension Yojana: CM नीतीश का बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बड़ा तोहफा, बढ़ी पेंशन आई खाते में

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 11, 2025, 14:08 IST

सारांश

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के जरिए बताया कि शुक्रवार का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए बहुत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन

बिहार के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए सरकार की ओर से आज तोहफा आ गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के जरिए बताया कि आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। पहले पेंशन की राशि 400 रुपये प्रति महीना थी, जो अब बढ़ाकर 1,100 रुपये प्रति महीना कर दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है, जिसका लाभ राज्य की एक बड़ी आबादी को मिलेगा। समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए हमलोग निरंतर प्रयासरत हैं ताकि सभी एक सम्मानजनक तथा बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।'

इससे पहले 10 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान भी कर दिया था, उन्होंने X पर 10 जुलाई को लिखा था, ‘राज्य में समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को उनका पूरा हक और सम्मान मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। कल का दिन राज्य की एक बड़ी आबादी के लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आपको पता है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है और कल राज्य के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से बढ़ी हुई दर से 1227.27 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी जाएगी।’

उन्होंने आगे लिख था, ‘हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए मैंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि आप सभी को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अस्वस्थता की स्थिति में आपको फ्री उचित उपचार मिल सके। वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका जीवन बेहतर करने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं।’ इस तरह से पेंशन के साथ-साथ नीतीश कुमार ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा की भी सौगात दी है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख