return to news
  1. HDFC Bank ग्राहकों के लिए अहम खबर: 1 अप्रैल से महंगा होगा सेफ डिपॉजिट लॉकर, यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस

HDFC Bank ग्राहकों के लिए अहम खबर: 1 अप्रैल से महंगा होगा सेफ डिपॉजिट लॉकर, यहां देखें नई प्राइस लिस्ट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड March 06, 2026, 07:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

HDFC Bank 1 अप्रैल 2026 से अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर (Safe Deposit Locker) के किराये में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बैंक लॉकर की सालाना फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

HDFC बैंक

HDFC Bank ग्राहकों के लिए अहम खबर

अगर आप HDFC Bank के लॉकर में अपना कीमती सामान जैसे ज्वेलरी, जरूरी कागज रखते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। HDFC Bank 1 अप्रैल 2026 से अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर (Safe Deposit Locker) के किराये में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बैंक लॉकर की सालाना फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कुछ मामलों में यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा हो सकती है और किराया लगभग 184% तक बढ़ सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC Bank की वेबसाइट के मुताबिक लॉकर का किराया दो चीजों पर निर्भर करेगा। पहला है लॉकर का साइज, जैसे extra small, medium, extra medium या extra large। दूसरा है बैंक शाखा की कैटेगरी, जैसे Metro Plus, Metro, Urban, Semi-Urban और Rural। बैंक ने एक नई कैटेगरी Metro Plus भी शुरू की है, जिसमें बड़े शहरों की उन शाखाओं को रखा जाएगा जहां लॉकर की मांग ज्यादा है। इन शाखाओं में किराया सबसे ज्यादा होगा।

184% तक की बढ़ोतरी

बैंक ने लॉकर के किराये में काफी बड़ी बढ़ोतरी की है। उदाहरण के तौर पर मेट्रो शहरों में “Extra Medium” लॉकर का सालाना किराया पहले 4,400 रुपये था, जो अब बढ़कर 12,500 रुपये हो जाएगा। यानी इसमें लगभग 184 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को हर साल लॉकर के लिए पहले से कहीं ज्यादा पैसा देना पड़ेगा।

मेट्रो शहरों में कितना बढ़ा किराया

अगर मेट्रो शहरों की शाखाओं की बात करें, तो कई लॉकर के किराये में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के लिए extra small लॉकर का सालाना किराया 1,350 रुपये से बढ़कर 3,300 रुपये हो जाएगा, यानी करीब 144 प्रतिशत की बढ़ोतरी। वहीं medium लॉकर का किराया 4,000 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये हो जाएगा, जो लगभग 150 प्रतिशत ज्यादा है। इसी तरह extra medium लॉकर का किराया 4,400 रुपये से बढ़कर 12,500 रुपये हो जाएगा, यानी करीब 184 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

SizeMetro PlusMetroUrbanSemi UrbanRural
Extra Small₹4,000₹3,300₹2,200₹2,200₹1,000
Small₹7,500₹5,000₹4,000₹3,000₹2,000
Medium₹12,500₹10,000₹7,500₹5,000₹4,000
Extra Medium₹15,000₹12,500₹8,000₹5,000₹4,000
Large₹20,000₹15,000₹10,000₹8,000₹6,000
Extra Large₹40,000₹20,000₹15,000₹10,000₹8,000
Urban शहरों में भी बढ़ोतरी

Urban शहरों की शाखाओं में भी लॉकर फीस बढ़ेगी। यहां लॉकर के साइज के हिसाब से बढ़ोतरी 43 प्रतिशत से लेकर 150 प्रतिशत तक हो सकती है। हालांकि कुछ कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जैसे मेट्रो और अर्बन सेंटर में extra large लॉकर के किराये में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

नई Metro Plus कैटेगरी में ज्यादा फीस

नई Metro Plus कैटेगरी में फीस और ज्यादा होगी। उदाहरण के लिए यहां extra medium लॉकर का किराया लगभग 15,000 रुपये सालाना होगा, जबकि extra large लॉकर का किराया 40,000 रुपये सालाना तक हो सकता है। यह रकम GST के बिना है, यानी टैक्स जोड़ने के बाद असली खर्च और ज्यादा हो जाएगा।

18 प्रतिशत GST भी लगेगा

इन सभी लॉकर फीस पर 18 प्रतिशत GST भी देना होगा। इसका मतलब है कि जो बेस किराया बैंक बताएगा, उसके ऊपर 18 प्रतिशत टैक्स जोड़कर ग्राहक को कुल रकम चुकानी पड़ेगी। आमतौर पर बैंक लॉकर का किराया हर साल एक बार एडवांस में लेता है। इसके अलावा एक ही शहर में अलग-अलग शाखाओं में किराया थोड़ा अलग भी हो सकता है।

क्यों की गई फीस में बढ़ोतरी

लॉकर फीस में इतनी बड़ी बढ़ोतरी का एक कारण यह बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में बैंकिंग सेक्टर में लॉकर से जुड़ी सुरक्षा और नियमों पर निगरानी काफी बढ़ गई है। कुछ जगहों पर चोरी की घटनाओं के बाद बैंकों को सुरक्षा और मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत करने पड़े हैं। इसी वजह से अब आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि लॉकर एक्सेस करते समय पहचान पूरी तरह सुनिश्चित हो सके।

ग्राहक इन बातों का रखें ध्यान

ग्राहकों के लिए यह बदलाव खर्च बढ़ा सकता है, इसलिए कुछ चीजें ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आपके पास बड़ा लॉकर है और उसमें कम सामान है, तो छोटा लॉकर लेने से खर्च कम हो सकता है। लॉकर रिन्यू करने से पहले GST जोड़कर कुल खर्च जरूर देख लेना चाहिए। इसके अलावा लोग चाहें तो घर में सेफ या इंश्योरेंस के साथ दूसरे सुरक्षित स्टोरेज विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

सेफ डिपॉजिट लॉकर बैंक की वह सुविधा होती है जिसमें लोग अपने गहने, प्रॉपर्टी के कागज, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने के लिए बैंक के मजबूत वॉल्ट में जगह किराये पर लेते हैं। इसलिए किराया बढ़ने का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख