return to news
  1. EPFO की बड़ी तैयारी: ATM और UPI से PF निकालना होगा आसान, मार्च 2026 से पहले मिल सकती है सुविधा

पर्सनल फाइनेंस

EPFO की बड़ी तैयारी: ATM और UPI से PF निकालना होगा आसान, मार्च 2026 से पहले मिल सकती है सुविधा

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 17, 2025, 18:58 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO: फिलहाल PF निकालने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम डालना पड़ता है। इसके बाद वेरिफिकेशन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण अक्सर पैसे आने में समय लग जाता है। नई व्यवस्था का मकसद इसी देरी को खत्म करना और कर्मचारियों को ज्यादा सहूलियत देना है।

EPFO

EPFO: नए सिस्टम के तहत PF अकाउंट को कर्मचारियों के बैंक खाते से जोड़ा जाएगा।

एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर है। आपको जल्द ही ATM और UPI से प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालने की सुविधा जल्द ही मिल सकती है। EPFO जल्द ही ऐसी सुविधा लाने की तैयारी में है, जिससे कर्मचारी अपने PF का पैसा सीधे ATM और UPI के जरिए निकाल सकेंगे। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मंसुख मांडविया ने ABP नेटवर्क के इंडिया @2047: एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव के दौरान दी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस PF से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान और तेज बनाने पर है। उन्होंने साफ किया कि PF की जमा राशि कर्मचारियों की अपनी कमाई होती है, इसलिए सरकार अनावश्यक नियमों और देरी को खत्म कर, लोगों को जल्दी पैसा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। मंसुख मांडविया के मुताबिक, ATM और UPI के जरिए PF निकासी की यह सुविधा मार्च 2026 से पहले शुरू हो सकती है।

फिलहाल PF निकालने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम डालना पड़ता है। इसके बाद वेरिफिकेशन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण अक्सर पैसे आने में समय लग जाता है। नई व्यवस्था का मकसद इसी देरी को खत्म करना और कर्मचारियों को ज्यादा सहूलियत देना है।

PF अकाउंट को कर्मचारियों के बैंक खाते से जोड़ने की तैयारी

नए सिस्टम के तहत PF अकाउंट को कर्मचारियों के बैंक खाते से जोड़ा जाएगा, जो पहले से ही आधार और UAN से लिंक होता है। इसके बाद डेबिट कार्ड और ATM सिस्टम में PF से जुड़ा एक अलग फीचर जोड़ा जाएगा, जिससे कर्मचारी आसानी से अपने पैसे निकाल सकेंगे।

मंत्री ने यह भी बताया कि अभी भी कर्मचारी अपने PF बैलेंस का 75% तक बिना किसी खास वजह बताए निकाल सकते हैं। इसके अलावा, EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने अक्टूबर 2025 की बैठक में PF निकासी के नियमों में बड़े बदलाव किए थे।

इन बदलावों के तहत अब कर्मचारी कुल जमा राशि का 75% तक आंशिक रूप से निकाल सकते हैं, एडवांस निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि को घटाकर एक साल कर दिया गया है और पूरा PF निकालने के लिए 12 महीने की वेटिंग पीरियड तय की गई है। कुल मिलाकर, आने वाले समय में PF निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख