return to news
  1. EPF 2025: PF निकासी से पेंशन पेमेंट सिस्टम तक, हर कर्मचारियों को जानने चाहिए ये 12 बड़े नियम

पर्सनल फाइनेंस

EPF 2025: PF निकासी से पेंशन पेमेंट सिस्टम तक, हर कर्मचारियों को जानने चाहिए ये 12 बड़े नियम

Upstox

4 min read | अपडेटेड December 26, 2025, 14:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPF 2025: अब पेंशनर्स को बैंक या EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। India Post Payments Bank (IPPB) के जरिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Jeevan Pramaan) जमा किया जा सकता है। यहां हमने 2025 में हुई 12 अहम बदलावों की पूरी जानकारी दी है।

EPFO

1 अगस्त 2025 से UAN जनरेट या अलॉट करने के लिए UMANG ऐप पर Face Authentication अनिवार्य कर दिया गया है।

EPF 2025: साल 2025 अब खत्म होने वाला है और अब लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह साल खास रहा क्योंकि इस दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF से जुड़े कई अहम बदलाव किए हैं। ये ऐसे बदलाव हैं जो लगभग सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर असर डालते हैं। चाहे आप नौकरी बदल रहे हों, PF निकालने की तैयारी कर रहे हों या नए कर्मचारी हों, आपके लिए इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पासबुक लाइट

अब PF बैलेंस देखने के लिए अलग पासबुक पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं है। Passbook Lite के जरिए मेंबर पोर्टल पर ही PF का आसान और छोटा सार दिख जाएगा।

Annexure-K अब सीधे डाउनलोड होगा

नौकरी बदलने वालों के लिए राहत की खबर है। Annexure-K (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) अब मेंबर पोर्टल से सीधे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे PF ट्रांसफर, सर्विस हिस्ट्री और बैलेंस ट्रैक करना आसान होगा।

क्लेम सेटलमेंट तेज

EPFO ने अपने अंदरूनी सिस्टम में बदलाव किए हैं। अब ज्यादा अधिकार असिस्टेंट PF कमिश्नर और जूनियर अफसरों को दिए गए हैं, जिससे PF क्लेम जल्दी और ज्यादा पारदर्शी तरीके से निपटेंगे।

EPFO कर्मचारी नामांकन योजना 2025

1 नवंबर 2025 से शुरू इस योजना में नियोक्ता (Employer) उन कर्मचारियों को EPF में शामिल कर सकते हैं, जो 1 जुलाई 2017 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच छूट गए थे। इस अवधि के लिए कर्मचारी का योगदान माफ किया जाएगा, अगर पहले नहीं काटा गया था।

UAN बनाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी

1 अगस्त 2025 से UAN जनरेट या अलॉट करने के लिए UMANG ऐप पर Face Authentication अनिवार्य कर दिया गया है। इससे गलत या डुप्लीकेट UAN बनने से रोक लगेगी।

PF निकासी नियम आसान

PF निकासी के नियम अब सरल कर दिए गए हैं। सदस्य अपनी पात्र राशि का 100% तक निकाल सकते हैं, लेकिन रिटायरमेंट बचत के लिए कम से कम 25% खाते में रखना होगा। पहले की 13 कैटेगरी को अब 3 में मिला दिया गया है, जिसमें जरूरी जरूरतें (बीमारी, पढ़ाई, शादी), घर से जुड़ी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। अब आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि सिर्फ 12 महीने है।

नौकरी छूटने पर पूरा PF निकालने में ज्यादा इंतजार

EPF का पूरा पैसा निकालने के लिए इंतजार 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया है। EPS (पेंशन) का पूरा पैसा निकालने के लिए यह अवधि 36 महीने हो गई है।

PF ट्रांसफर और आसान

15 जनवरी 2025 से नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर पहले से ज्यादा आसान हो गया है। कई मामलों में अब पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS)

1 जनवरी 2025 से लागू CPPS के तहत पेंशन सीधे NPCI के जरिए किसी भी बैंक खाते में आ जाएगी। बैंक या शहर बदलने पर PPO ट्रांसफर और कागजी झंझट खत्म हो गया है।

पुराने PF पेनल्टी मामलों के लिए विश्वास योजना

अक्टूबर 2025 में शुरू Vishwas Scheme के तहत देर से PF जमा करने पर लगने वाली पुरानी पेनल्टी कम दरों पर निपटाई जा सकती है। इसके तहत 2 महीने तक देरी पर 0.25% प्रति माह, 4 महीने तक देरी पर 0.50% प्रति माह और 4 महीने से ज्यादा की देरी पर 1% प्रति माह की पेनल्टी दर है। इससे पुराने विवाद खत्म करने में मदद मिलेगी।

पेंशनर्स घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे

अब पेंशनर्स को बैंक या EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। India Post Payments Bank (IPPB) के जरिए घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Jeevan Pramaan) जमा किया जा सकता है।

EPF ब्याज दर 8.25%

सरकार ने FY 2024–25 के लिए EPF पर 8.25% सालाना ब्याज तय किया है। इससे EPF रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद बचत विकल्प बना हुआ है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख