return to news
  1. EPF interest: क्या अकाउंट में आ गई FY25 के लिए 8.25% ब्याज की राशि? ऐसे कर सकते हैं चेक

पर्सनल फाइनेंस

EPF interest: क्या अकाउंट में आ गई FY25 के लिए 8.25% ब्याज की राशि? ऐसे कर सकते हैं चेक

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 30, 2025, 15:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPF interest: फरवरी 2025 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 8.25 फीसदी की दर प्रस्तावित की थी और बाद में वित्त मंत्रालय से इसे मंजूरी मिल गई थी। यह ब्याज दर देश भर में लगभग 8 करोड़ EPF सब्सक्राइबर्स पर लागू होती है। यह निवेशकों की रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेहद अहम है।

EPF interest

EPF interest: आमतौर पर अधिकांश सब्सक्राइबर्स को जून और अगस्त के बीच ब्याज पासबुक में ब्याज दिखने लगता है।

EPF interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्यों के अकाउंट्स में FY25 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज क्रेडिट करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। हालांकि, SMS या ईमेल के जरिए इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई सब्सक्राइबर्स का कहना है कि उनके पासबुक में ब्याज राशि अपडेट हो गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फरवरी 2025 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 8.25 फीसदी की दर प्रस्तावित की थी और बाद में वित्त मंत्रालय से इसे मंजूरी मिल गई थी। यह ब्याज दर देश भर में लगभग 8 करोड़ EPF सब्सक्राइबर्स पर लागू होती है। यह निवेशकों की रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेहद अहम है।

मासिक आधार पर होती है ब्याज की गणना

EPFO मासिक आधार पर ब्याज की गणना करता है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद इसे अकाउंट्स में क्रेडिट कर दिया जाता है। आमतौर पर अधिकांश सब्सक्राइबर्स को जून और अगस्त के बीच ब्याज पासबुक में ब्याज दिखने लगता है। यह इंटरेस्ट सालाना कंपाउंड होता है और यह केवल कर्मचारी के कंट्रीब्यूशन और एम्प्लॉयर्स के हिस्से के EPF पोर्शन पर लागू होता है, पेंशन पर नहीं।

EPF इंटरेस्ट क्रेडिट स्टेटस ऐसे कर सकते हैं चेक

EPFO Website

  • सबसे पहले epfindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद For Employees > Member Passbook पर जाना होगा।
  • अब · UAN, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इसके बाद अपनी लेटेस्ट पासबुक एट्रीज देख सकते हैं।

UMANG App

  • ऐप खोलें और EPFO > Employee Centric Services > View Passbook पर जाएं।
  • डीटेल देखने के लिए UAN और OTP दर्ज करें

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

अगर आपके अकाउंट में ब्याज अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है, तो सब्सक्राइबर्स को कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दी जाती है। सिस्टम अपडेट में कई बार देरी हो सकती है। इसके लिए आप EPFO पोर्टल या निकटतम EPFO कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

ध्यान रहे कि EPF निवेश पर ब्याज मंथली बैलेंस पर क्रेडिट किया जाता है, लेकिन यह वार्षिक रूप से कंपाउंड होता है। एम्प्लॉयर्स के पेंशन कंट्रीब्यूशन (8.33 प्रतिशत) पर ब्याज नहीं मिलता है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख