return to news
  1. केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दीवाली गिफ्ट, सरकार ने 30 दिन के बोनस का किया ऐलान, क्या है पात्रता और कैसे करें कैलकुलेट?

पर्सनल फाइनेंस

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दीवाली गिफ्ट, सरकार ने 30 दिन के बोनस का किया ऐलान, क्या है पात्रता और कैसे करें कैलकुलेट?

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 30, 2025, 08:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कहा कि केंद्र सरकार के ग्रुप सी और अराजपत्रित ग्रुप बी कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिनों की सैलरी के बराबर ‘एड-हॉक बोनस’ मिलेगा। यह अमाउंट 6,908 रुपये तय किया गया है।

प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस

सरकार ने दीवाली से पहले दिया कर्मचारियों को खास तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। अक्टूबर में तमाम त्योहार होने हैं और इस त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की खुशियां बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने उत्पादकता से जुड़े बोनस (Productivity-linked Bonus) का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कहा कि केंद्र सरकार के ग्रुप सी और अराजपत्रित ग्रुप बी कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिनों की सैलरी के बराबर ‘एड-हॉक बोनस’ मिलेगा। यह अमाउंट 6,908 रुपये तय किया गया है। यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 31 मार्च, 2025 तक सर्विस में हैं और जिन्होंने कम से कम छह महीने लगातार काम किया है। अगर किसी ने पूरे साल काम नहीं किया है, तो उसे काम किए गए महीनों के आधार पर (प्रति-अनुपात आधार पर) बोनस मिलेगा।

मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा, ‘...ग्रुप 'सी' के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और ग्रुप 'बी' के सभी अराजपत्रित केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जो किसी भी उत्पादकता से जुड़ी बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं, को अकाउंटिंग ईयर 2024-25 के लिए 30 दिनों के परिलब्धियों के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस (एड-हॉक बोनस) देने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी से अवगत कराने का निर्देश दिया जाता है।’

किन्हें मिलेगा इसका फायदा?

यह बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।

यह केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के उन कर्मचारियों पर भी लागू होता है जो केंद्र सरकार के वेतनमान पर काम करते हैं और उन्हें कोई अन्य बोनस या अनुग्रह राशि नहीं मिलती।

एड हॉक कर्मचारी भी पात्र होंगे, बशर्ते उनकी सेवा में कोई अवकाश न हो। पिछले तीन सालों में एक निश्चित संख्या में दिनों तक काम करने का अनुभव रखने वाले आकस्मिक मजदूर भी बोनस के पात्र होंगे। इन कर्मचारियों के लिए बोनस राशि 1,184 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे कैलकुलेट किया जाएगा बोनस?

बोनस की गणना अधिकतम 7,000 रुपये मासिक वेतन के आधार पर की जाएगी। उदाहरण के लिए, 7,000 रुपये के वेतन पर 30-दिन के बोनस की गणना इस प्रकार की जाएगी- 7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपये (पूर्णांक 6,908 रुपये)।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख