return to news
  1. 8th Pay Commission पर कौन दे सकता है सरकार को सलाह? सवालों के साथ जानिए रेस्पॉन्स सबमिट करने का बेस्ट तरीका

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission पर कौन दे सकता है सरकार को सलाह? सवालों के साथ जानिए रेस्पॉन्स सबमिट करने का बेस्ट तरीका

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 13:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। अब कर्मचारी और पेंशनर्स सीधे पोर्टल पर जाकर 18 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दे सकते हैं। सरकार ने इसके लिए 16 मार्च तक का समय दिया है।

8th-pay-commission-website

8वें वेतन आयोग ने मंत्रालयों, विभागों और कर्मचारियों से सुझाव मांगे हैं।

8वें वेतन आयोग (8th CPC) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी की लहर है। सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ लाइव कर दी है। इस वेबसाइट के माध्यम से सरकार संबंधित व्यक्तियों और स्टेकहोल्डर्स से इनपुट और सुझाव मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सबसे पहले जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले साल 3 नवंबर को वित्त मंत्रालय ने औपचारिक रूप से इसकी अधिसूचना जारी की थी। सरकार ने आयोग के लिए 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (ToR) को भी मंजूरी दे दी है, जिसके तहत आयोग को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और भत्तों में संशोधन के लिए अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट का उद्देश्य?

सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद https://8cpc.gov.in/ वेबसाइट पेश की है। इस वेबसाइट को औपचारिक रूप से लॉन्च करते हुए आयोग अब मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से फीडबैक और इनपुट मांग रहा है। वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है कि 8वां वेतन आयोग बेहतर जानकारी के लिए लोगों की राय और इनपुट मांग रहा है, ताकि वह पूरी तरह सोच-समझकर अपनी सिफारिशें दे सके। आयोग ने बताया है कि ये इनपुट एक स्ट्रक्चर्ड तरीके से मांगे जा रहे हैं। इसके लिए MyGov.in पोर्टल पर 18 सवालों की एक प्रश्नावली (Questionnaire) होस्ट की गई है। सरकार ने यह आश्वासन भी दिया है कि सुझाव देने वालों के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे और जवाबों का विश्लेषण सामूहिक आधार पर किया जाएगा।

सुझाव कौन भेज सकता है?

सरकार ने विभिन्न विभागों, मंत्रालयों, व्यक्तियों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव आमंत्रित किए हैं। वेबसाइट के अनुसार, मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारी, केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के कर्मचारी, न्यायिक अधिकारी, अदालतों के अधिकारी और कर्मचारी, रेगुलेटरी बॉडीज के सदस्य इसमें अपनी राय दे सकते हैं। इसके अलावा सेवारत या रिटायर्ड कर्मचारियों की एसोसिएशन या यूनियन, पेंशनर्स, रिसर्चर्स, शिक्षाविद और व्यक्तिगत लोग भी अपने सुझाव भेज सकते हैं। मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकृत या नामित नोडल और सब-नोडल अधिकारियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया गया है। आयोग चाहता है कि समाज के हर संबंधित वर्ग से उसे इनपुट मिले ताकि कोई भी पहलू छूट न जाए।

रेस्पॉन्स सबमिट करने का बेस्ट तरीका?

8वें वेतन आयोग पर अपने रेस्पॉन्स सबमिट करने की आखिरी तारीख 16 मार्च तय की गई है। जो व्यक्ति या एसोसिएशन अपनी सिफारिशें देना चाहते हैं, उन्हें MyGov पोर्टल के निर्धारित लिंक पर जाना होगा। सुझाव देने की प्रक्रिया काफी आसान है; सबसे पहले व्यक्ति को अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके लॉग-इन या साइन-अप करना होगा। इसके बाद 6 अंकों का ओटीपी (OTP) डालकर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि सभी रेस्पॉन्स केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से ही दिए जाने चाहिए। कागज पर आधारित फिजिकल रिस्पॉन्स, ईमेल या पीडीएफ के जरिए भेजे गए सुझावों पर आयोग विचार नहीं करेगा। इसलिए अगर आप भी अपना सुझाव देना चाहते हैं, तो डिजिटल माध्यम का ही चुनाव करें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख