return to news
  1. Yes Bank Q3FY25 Results: यस बैंक ने दिया कमाई का ब्योरा, नेट प्रॉफिट 165% बढ़ा, आमदनी में भी इजाफा, डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Yes Bank Q3FY25 Results: यस बैंक ने दिया कमाई का ब्योरा, नेट प्रॉफिट 165% बढ़ा, आमदनी में भी इजाफा, डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 25, 2025, 14:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Yes Bank Q3FY25 Results: बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 10.2% के इजाफे के साथ ₹2,223.5 करोड़ पर पहुंच गई जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹2,016.9 करोड़ थी।

शेयर सूची

दूसरी तिमाही में Yes Bank ने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹553 करोड़ रिपोर्ट किया था जो पहली तिमाही से 145.6% ज्यादा था।

दूसरी तिमाही में Yes Bank ने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹553 करोड़ रिपोर्ट किया था जो पहली तिमाही से 145.6% ज्यादा था।

देश की बड़ी प्राइवेट सेक्टर बैंक्स में से एक Yes Bank ने शनिवार, 25 जनवरी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी की आमदनी का ब्योरा जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 165% बढ़ा है। यह इस बार ₹612.3 करोड़ रहा जो पिछले साल ₹231.5 करोड़ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 10.2% के इजाफे के साथ ₹2,223.5 करोड़ पर पहुंच गई जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹2,016.9 करोड़ थी। इसकी इंटरेस्ट इनकम ₹7,829.13 करोड़ रही जो पिछले साल से 12% ज्यादा था जबकि इंटरेस्ट खर्च 12.8% की बढ़त के साथ ₹5,605.62 पर पहुंच गया जो पिछले साल ₹4,967.96 करोड़ था।

NII मार्जिन भी 2.4% पर कायम रहा जबकि ग्रोस NPA 1.6% और नेट NPA 0.5% रहा। इसके पहले सितंबर में खत्म हुई वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में Yes Bank ने कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹553 करोड़ रिपोर्ट किया था जो पहली तिमाही से 145.6% ज्यादा था।

साल 2004 में स्थापित Yes Bank दिसंबर 2023 में देश का छठा सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक था। इसकी करीब 1200 शाखाएं देशभर में सेवाएं पहुंचा रही हैं। यह रीटेल से लेकर MSME और कॉर्पोरेट सेग्मेंट को अलग-अलग प्रॉडक्ट पहुंचाती है। इसकी सब्सिडियरी YES Securities भी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, मर्चेंट बैंकिंग और ब्रोकरेज सर्विसेज देती है।

दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो 7.12% था जबकि औसतन तिमाही का लिक्विडिटी कवरेज रेशियो कंसॉलिडेटेड बेसिस पर 133.2% रहा जिसे सही माना जाता है। वहीं, कैपिटल एडिकेसी रेशियो पिछले वित्त वर्ष के 16% से नीचे 15.2% पर आ गया।

आज यस बैंक के साथ-साथ ICICI, NTPC, NTPC Green Energy के भी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख