return to news
  1. Vikram Solar के शेयरों में आज तेजी का कारण क्या? दिवाला कार्यवाही को लेकर NCLAT ने फिलहाल लगाई रोक

मार्केट न्यूज़

Vikram Solar के शेयरों में आज तेजी का कारण क्या? दिवाला कार्यवाही को लेकर NCLAT ने फिलहाल लगाई रोक

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 09:14 IST

सारांश

Vikram Solar Shares: एनसीएलटी ने ऋण शोधन और दिवाला संहिता में तय प्रक्रिया के अनुसार कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को निलंबित करते हुए विक्रम सोलर के लिए एक अंतरिम समाधान पेशेवर भी नियुक्त किया था।

विक्रम सोलर

विक्रम सोलर के शेयरों में आज दिखेगी हलचल (Photo: Shutterstock)

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (National Company Law Appellate Tribunal, NCLAT) ने सुनवाई की अगली तारीख तक विक्रम सोलर के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने सुनवाई की अगली तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी। ऐसे में आज विक्रम सोलर के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। पिछले एक साल में विक्रम सोलर के शेयरों में 45% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। कंपनी के शेयर 24 जून को 1.05% गिरकर 188.70 रुपये पर क्लोज हुए थे। हालांकि इस खबर के बाद आज शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिल रही है। मार्केट खुलने के बाद विक्रम सोलर के शेयर 3.34% यानी कि 6.30 रुपये चढ़कर 195 रुपये प्रति शेयर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एनसीएलटी की कोलकाता पीठ ने 19 जून को विक्रम सोलर को कंपनी के ऑपरेशन्स से जुड़ा कर्ज देने वाली इस्तिवा स्टील्स की याचिका स्वीकार करने के बाद कंपनी के खिलाफ कंपनी ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया (Corporate Insolvency Resolution Process, CIRP) शुरू करने का आदेश दिया था। विक्रम सोलर ने NCLAT के सामने इस आदेश को चुनौती दी थी।

कंपनी ने कहा, ‘राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने एनसीएलटी की कोलकाता पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें इस्तिवा स्टील्स द्वारा ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता 2016 की धारा नौ के तहत दायर याचिका को स्वीकार किया गया था। यह रोक मामले की अगली सुनवाई की तारीख तक लागू रहेगी।’

एनसीएलटी ने ऋण शोधन और दिवाला संहिता में तय प्रक्रिया के अनुसार कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को निलंबित करते हुए विक्रम सोलर के लिए एक अंतरिम समाधान पेशेवर भी नियुक्त किया था। कंपनी ने कहा, ‘एनसीएलएटी ने विक्रम सोलर लि. के खिलाफ कंपनी ऋण शोधन समाधान प्रक्रिया पर रोक लगा दी है...।’ इस बारे में आदेश अभी अपीलीय न्यायाधिकरण के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।

विक्रम सोलर भारत की सबसे बड़ी सोलर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल बनाने वाली और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) समाधान देने वाली कंपनियों में से एक है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हेड क्वार्टर वाली इस पब्लिक लिमिटेड कंपनी की सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 9.5 GW है और यह 30 से ज्यादा देशों में काम करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख