return to news
  1. Stock Market: RIL, HDFC Bank में तेजी से मार्केट को सहारा, इन फैक्टर्स के चलते आज बाजार गुलजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: RIL, HDFC Bank में तेजी से मार्केट को सहारा, इन फैक्टर्स के चलते आज बाजार गुलजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 11:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: बाजार में तेजी की एक वजह वैल्यू बाइंग हो सकती है। पिछले एक महीने में Sensex और Nifty में करीब 11 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच बाजार काफी गिर चुका है। ऐसे में निवेशक अब निचले स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में कई दिग्गज शेयरों में खरीदारी का माहौल है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 मार्च को भारी उतार-चढ़ाव है। हालांकि रिपोर्ट लिखे जाने के समय इसमें तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex एक समय पर 1500 अंक उछलकर 74,212.47 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में इसने तेजी का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex में 714 अंकों की तेजी थी और यह 73407.81 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 194.20 अंकों की बढ़त के साथ 22706.85 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वैल्यू बाइंग

बाजार में तेजी की एक वजह वैल्यू बाइंग हो सकती है। पिछले एक महीने में Sensex और Nifty में करीब 11 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच बाजार काफी गिर चुका है। ऐसे में निवेशक अब निचले स्तर पर खरीदारी कर रहे हैं।

जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 मार्च को ऐलान किया कि पिछले 2 दिनों में ईरान के साथ अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई है, इसलिए अभी 5 दिन के लिए हमले रोक दिए गए हैं। दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्रालय ने शांति वार्ता पर राष्ट्रपति ट्रंप के बयान का खंडन किया है। हालांकि निवेशकों में यह उम्मीद बनी है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।

रुपये की मजबूती

भारतीय रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। इसका कारण तेल की कीमतों में गिरावट और ट्रम्प के ईरान वार्ता संकेत थे। रुपया 93.64 पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 93.9750 पर बंद हुआ था। इससे निवेशकों में थोड़ा भरोसा दिखा।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

अमेरिकी शेयर बाजारों में कल रिकवरी देखने को मिली है। Dow Jones की बात करें तो यह 631 अंक उछलकर 46,208.47 पर बंद हुआ। इसके अलावा S&P 500 में 1.15% की बढ़त देखी गई। Nasdaq Composite में 1.38% की तेजी रही और यह 21,946.76 पर बंद हुआ। इसके बाद आज एशियाई बाजारों में भी तेजी नजर आ रही है। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत के बीच भारतीय बाजार में भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

दिग्गज शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में कई दिग्गज शेयरों में खरीदारी का माहौल है। Sensex के 30 में से ज्यादा शेयरों में तेजी नजर आ रही है। HUL, HDFC Bank और RIL जैसे शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा IndiGo, Kotak Mahindra Bank, Eternal और Asian paints जैसे शेयरों में भी खरीदारी हो रही है। इन बड़े शेयरों ने बाजार को सहारा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख