return to news
  1. Stock Market: India-US ट्रेड डील से लेकर SBI के नतीजों तक, इन 5 फैक्टर्स से बाजार में बहार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: India-US ट्रेड डील से लेकर SBI के नतीजों तक, इन 5 फैक्टर्स से बाजार में बहार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 09, 2026, 12:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील हो गई है। इस डील का मकसद टैरिफ कम करना, एनर्जी सेक्टर में सहयोग बढ़ाना और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना है। इस समझौते के साथ भारत और अमेरिका के बीच चल रहा 10 महीने पुराना टैरिफ विवाद खत्म हो गया है।

Stock Market

Stock Market: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 09 फरवरी को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 404.27 अंकों की तेजी है और यह 83,974.36 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 148.80 अंक उछलकर 25842.50 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबरों ने सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। आइए जानते हैं बाजार में तेजी की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत-अमेरिका ट्रेड डील

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील हो गई है। इस डील का मकसद टैरिफ कम करना, एनर्जी सेक्टर में सहयोग बढ़ाना और आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करना है। इस समझौते के साथ भारत और अमेरिका के बीच चल रहा 10 महीने पुराना टैरिफ विवाद खत्म हो गया है और अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगाए गए टैरिफ में कटौती की है। भारत ने अपने संवेदनशील कृषि सेक्टर को सुरक्षित रखा है, जबकि अगले 5 सालों में अमेरिका से एनर्जी, एयरक्राफ्ट और डिफेंस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में खरीदारी करने की प्रतिबद्धता जताई है।

SBI के मजबूत नतीजे

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के Q3 नतीजे बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे, जिसके बाद सोमवार को SBI के शेयरों में करीब 7% की तेज उछाल देखने को मिली। शेयर ने ₹1,137 का नया 52-हफ्ते का उच्च स्तर छू लिया। नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने SBI के लिए अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। शुक्रवार को FII यानी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹1,950.77 करोड़ के शेयर खरीदे, यानी वे नेट बायर्स रहे। फरवरी में अब तक विदेशी फंड फ्लो का रुख बदला है और FIIs दोबारा भारतीय बाजार में निवेश कर रहे हैं।

पॉजिटिव ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में जापान का Nikkei 225, साउथ कोरिया का Kospi, चीन का Shanghai SSE Composite और हांगकांग का Hang Seng Index सभी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को 2% से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुए। खासकर जापान से आ रहे मजबूत ग्लोबल संकेतों ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ाई है, जिसका फायदा भारतीय शेयर बाजार को भी मिला है।

कच्चे तेल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार को राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.94% गिरकर 67.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। आमतौर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे महंगाई का दबाव कम होता है और आयात बिल घटता है, जो शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख