return to news
  1. अगर आपने भी लगाया है Kusumgar IPO में दांव, तो ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, क्यों सब्सक्रिप्शन इतना दमदार?

मार्केट न्यूज़

अगर आपने भी लगाया है Kusumgar IPO में दांव, तो ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, क्यों सब्सक्रिप्शन इतना दमदार?

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 08:13 IST

सारांश

Kusumgar IPO Allotment Status: आज कुसुमगर आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा, अगर आपने भी इसमें दांव लगाया है, तो कैसे अपना आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं, चलिए समझते हैं।

आईपीओ अलॉटमेंट

आज कुसुमगर आईपीओ का अलॉटमेंट होगा फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

Kusumgar IPO Allotment: कुसुमगर लिमिटेड के शेयर आपको मिले हैं या नहीं? इसका फैसला आज हो जाएगा। जबर्दस्त सब्सक्रिप्शन के बाद आज कुसुमगर आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में क्यों इतनी दिलचस्पी देखी गई, कंपनी क्या करती है और इसका बिजनेस कितना बड़ा है? चलिए इन सारे सवालों का जवाब समझते हैं, लेकिन सबसे पहले स्टेप बाय स्टेप अलॉटमेंट स्टेटस पता करने का तरीका समझ लेते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Kusumgar IPO से जुड़ी अहम डीटेल्स

कुसुमगर आईपीओ 650 करोड़ रुपये का बुकबिल्ड इश्यू है, जिसमें सारे ही शेयर ऑफर फॉर सेल पर हैं और कोई भी फ्रेश इश्यू नहीं है। 650 करोड़ रुपये के 1.55 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल पर थे। इसका सब्सक्रिप्शन 8 जुलाई को शुरू हुआ था और बोली लगाने की आखिरी डेट 10 जुलाई थी। आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज होना है।

कुसुमगर आईपीओ का प्राइस बैंड 398 रुपये से 419 रुपये प्रति शेयर तय किया गया, जबकि लॉट साइज 35 शेयरों का रखा गया। एक रिटेल इन्वेस्टर के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,665 रुपये तय की गई। sNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमें 2,05,310 रुपये और bNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 10,11,885 रुपये रखी गई।

कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

कुसुमगर IPO 135.80 गुना सब्सक्राइब हुआ। 10 जुलाई, 2026 को शाम 6:54:43 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 27.97 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 299.51 गुना और NII कैटेगरी में 174.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

क्या करती है कंपनी और कितना बड़ा है बिजनेस?

1990 में बनी कुसुमगर लिमिटेड, बुने हुए (woven), कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक, जिसे 'इंजीनियर्ड फैब्रिक्स' के तौर पर जाना जाता है, बनाती है। इसके प्रोडक्ट मुख्य रूप से पॉलियामाइड और पॉलिएस्टर फिलामेंट्स पर बेस्ड होते हैं, जिनमें पॉलीयुरेथेन केमिस्ट्री का इस्तेमाल किया जाता है। 31 मार्च, 2026 तक, इसने 1,000 से ज्यादा अलग-अलग तरह के फैब्रिक (SKUs) डेवलप किए हैं और सिंथेटिक फंक्शनल और परफॉर्मेंस फैब्रिक के सेक्टर में मजबूत जगह बनाई है।

इसके प्रोडक्ट कई तरह के उद्योगों में इस्तेमाल होते हैं, जिनमें एयरोस्पेस और डिफेंस, इंडस्ट्रियल और ऑटोमोटिव, और आउटडोर और लाइफस्टाइल सेक्टर शामिल हैं। हाल के सालों में, कंपनी ने एयरोस्पेस और मिलिट्री में इस्तेमाल होने वाले फिनिश्ड प्रोडक्ट के सेक्टर में भी अपना एक्सपेंशन किया है, जैसे कि पैराशूट सिस्टम, स्टील्थ मटीरियल और रैपिड डिप्लॉयमेंट सिस्टम।

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कुसुमगर लिमिटेड का रेवेन्यू 10% कम हुआ और टैक्स के बाद प्रॉफिट (PAT) में 12% की गिरावट आई। हालांकि कंपनी के नेटवर्थ में जबर्दस्त उछाल देखा गया। 31 मार्च 2025 को कंपनी की नेटवर्थ 247.60 करोड़ रुपये थी, जो 31 मार्च 2026 तक 502.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कंपनी का मार्केट कैप 4,399.14 करोड़ रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख