return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल की आग में झुलसा बाजार, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से Sensex–Nifty लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल की आग में झुलसा बाजार, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से Sensex–Nifty लुढ़के

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 17:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल भी है। Brent crude करीब 3% बढ़कर 115.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है और इस महीने में लगभग 60% चढ़ चुका है।

Stock Market

Stock Market: आज Bank Nifty 2% से ज्यादा टूट गया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज 30 मार्च को भी जारी है। US-Iran वॉर के बीच पिछले एक महीने में Sensex में 9 फीसदी या से ज्यादा या करीब 7370 अंकों की कमजोरी आ चुकी है। आज की बात करें तो Sensex करीब 1200 प्वॉइंट्स टूटकर 72391.98 के स्तर पर आ गया। वहीं, Nifty 50 भी 349 अंक गिरकर 22470.15 पर आ गया। यहां हम समझेंगे बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान वॉर बढ़ने की आशंका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरान के रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप (Kharg Island) पर कब्जा करने और ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण पाने पर विचार कर रहा है। पेंटागन कथित तौर पर ईरान के भीतर सीमित जमीनी ऑपरेशन्स की योजना बना रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 3500 अतिरिक्त सैनिक और मरीन आधुनिक युद्धपोत USS त्रिपोली पर सवार होकर क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ ईरान का भी कहना है कि वे अमेरिकी सैनिकों का सामना करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में युद्ध गहराने की आशंका बढ़ गई है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने करीब 4367 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। मार्च महीने में अब तक वे हर दिन बिकवाली कर चुके हैं और कुल निकासी 1.18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मिडिल ईस्ट में वॉर और रुपये में गिरावट से FII निकासी को बढ़ावा मिल रहा है।

क्रूड ऑयल में उछाल

बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल भी है। Brent crude करीब 3% बढ़कर 115.98 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है और इस महीने में लगभग 60% चढ़ चुका है। वहीं WTI crude भी 102.52 डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें इस महीने 53% की तेजी आई है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा इजरायल पर हमलों से रेड सी और अरब सागर के आसपास शिपिंग रूट्स पर खतरा बढ़ गया है।

बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

बैंकिंग शेयरों में आज भारी गिरावट आई। Bank Nifty 2% से ज्यादा टूट गया। इसकी वजह RBI का नया नियम है, जिसमें बैंकों के विदेशी मुद्रा (forex) में ओपन पोजीशन पर लिमिट कड़ी कर दी गई है। RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे हर दिन के अंत तक अपनी नेट ओपन पोजीशन 100 मिलियन डॉलर तक सीमित रखें, और यह नियम 10 अप्रैल तक लागू करना होगा।

इस फैसले के चलते बैंकों को डॉलर बेचने पड़ सकते हैं, क्योंकि पहले उन्होंने आर्बिट्राज के लिए ऑनशोर मार्केट में डॉलर खरीदकर NDF मार्केट में बेच रखा था। इन पोजीशन्स का साइज करीब 25 से 50 अरब डॉलर के बीच बताया जा रहा है। रुपये में गिरावट और बढ़ती अस्थिरता के कारण यह गैप काफी बढ़ गया था, जिसे अब कम किया जा रहा है।

आज Nifty F&O एक्सपायरी

आज मार्च का आखिरी ट्रेडिंग दिन है और Nifty F&O Expiry भी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ गया है। इसके अलावा, 31 मार्च को बाजार बंद रहेगा, जिससे भी ट्रेडर्स आज ज्यादा सतर्क नजर आ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख