return to news
  1. Stock Market: Sensex-Nifty में लगातार तीसरे दिन कमजोरी, इन 5 वजहों से बिगड़ा सेंटीमेंट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: Sensex-Nifty में लगातार तीसरे दिन कमजोरी, इन 5 वजहों से बिगड़ा सेंटीमेंट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 02, 2025, 13:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज 2 दिसंबर को भारतीय रुपया एक बार फिर US डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 89.97 पर आ गया। कई कारणों से रुपया पिछले कुछ समय से लगातार गिर रहा है। बढ़ता ट्रेड डेफिसिट, यूनाइटेड स्टेट्स के साथ ट्रेड डील में देरी और विदेशी फंड का बाहर जाना रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के कुछ मुख्य कारण हैं।

Stock Market

Stock Market: फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने सोमवार को 1171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 02 दिसंबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन दबाव दिख रहा है। आज BSE Sensex में करीब 435 अंकों की गिरावट है और यह 85,207.96 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 134.30 अंकों की कमजोरी के साथ 26,041.50 के स्तर पर आ गया है। भारतीय रुपया मंगलवार, 2 दिसंबर को US डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 89.97 पर आ गया। इसके अलावा, विदेशी फंड की लगातार निकासी और प्राइवेट बैंक स्टॉक्स में प्रॉफिट-बुकिंग से भी मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें क्या-क्या हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रुपया ऑल-टाइम लो पर

आज 2 दिसंबर को भारतीय रुपया एक बार फिर US डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 89.97 पर आ गया। कई कारणों से रुपया पिछले कुछ समय से लगातार गिर रहा है। बढ़ता ट्रेड डेफिसिट, यूनाइटेड स्टेट्स के साथ ट्रेड डील में देरी और विदेशी फंड का बाहर जाना रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के कुछ मुख्य कारण हैं।

लगातार FII सेलिंग

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने सोमवार को 1171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह इस महीने लगातार तीसरा दिन है, जब FII ने बिकवाली की है। FII सेलिंग से आमतौर पर घरेलू शेयरों पर दबाव पड़ता है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

PSU बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर्स लाल

आज के कारोबार में NSE पर PSU बैंक को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी PSU इंडेक्स में 0.86 फीसदी की तेजी नजर आई। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस समेत तमाम इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सभी सेक्टर्स में बिकवाली के दबाव ने बाजार में गिरावट को बढ़ावा दिया।

निफ्टी बैंक के वेटेज में बदलाव के चलते बैंकिंग शेयरों में कमजोरी दिख रही है। इंडेक्स में टॉप लूज़र्स में HDFC Bank और ICICI Bank शामिल हैं। SEBI ने NSE से उन इंडेक्स में वेटेज का कंसंट्रेशन कम करने को कहा था जिनमें फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट हैं, जिसमें निफ्टी बैंक भी शामिल है। फाइनल गाइडलाइंस के अनुसार टॉप 3 कंपनियों का वेटेज 19%, 14% और 10% पर कैप किया जाएगा।

प्रॉफिट बुकिंग

शेयर बाजार ने हाल ही में नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। Sensex ने कल यानी 1 दिसंबर को 86159.02 के नए स्तर को छू लिया था। निफ्टी 50 का ऑल-टाइम हाई 26325.80 था। शेयर बाजार में इस मजबूत रैली के बीच निवेशक प्रॉफिट बुकिंग भी कर रहे हैं, जिसके चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है।

मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली

बाजार ने भले ही ऑल-टाइम हाई को छू लिया हो, लेकिन इस बीच मिड और स्मॉल कैप शेयरों में कमजोरी देखी गई है। आज की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.64 फीसदी की गिरावट है। वैल्यूएशन की चिंता, उम्मीद से कमजोर कमाई और कंसोलिडेशन फेज में होने के चलते मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर दबाव बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख