return to news
  1. Auto Stocks: Maruti Suzuki, Ashok Leyland समेत कई शेयर 52-वीक हाई पर, ऑटो शेयरों में रफ्तार की क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Auto Stocks: Maruti Suzuki, Ashok Leyland समेत कई शेयर 52-वीक हाई पर, ऑटो शेयरों में रफ्तार की क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 02, 2026, 12:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Auto stocks: आज के कारोबार में Bosch के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है और यह करीब 8 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा Sona Blw Precision Forgings में 3 फीसदी से अधिक की बढ़त नजर आ रही है। Ashok Leyland में भी करीब 2 फीसदी की मजबूती है।

शेयर सूची

auto stocks

ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 12 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Auto stocks: ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 2 जनवरी को भी जमकर खरीदारी हो रही है। यह लगातार चौथा दिन है, जब Nifty Auto इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इन 4 दिनों में यह इंडेक्स 1221 अंक या 4.43 फीसदी उछल चुका है। आज की बात करें तो Nifty Auto इंडेक्स में 1.17 फीसदी की बढ़त है और यह इंडेक्स 28,814.55 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं इंट्राडे में इसने 28,823.20 के ऑल-टाइम हाई को छू लिया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल 15 में से 12 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि पिछले 6 महीने में निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 21 फीसदी चढ़ा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Bosch के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है और यह करीब 8 फीसदी उछल गया है। इसके अलावा Sona Blw Precision Forgings में 3 फीसदी से अधिक की बढ़त नजर आ रही है। Ashok Leyland में भी करीब 2 फीसदी की मजबूती है। UNO Minda, TVS Motor Company, Hero Motocorp, Maruti Suzuki India और Exide Industries, ये सभी ऐसे शेयर हैं, जिनमें आज 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है।

इतना ही नहीं, TVS Motor, Maruti Suzuki, Ashok Leyland, Mahindra & Mahindra, Motherson Sumi और Eicher Motors ने शुक्रवार को अपने 52-वीक हाई को छू लिया।

क्या है ऑटो शेयरों में तेजी की वजह

भारत में 2025 में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री 45.5 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह करीब 6% की बढ़त है। इससे पहले 2024 में 43.05 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी। इस ग्रोथ में Maruti Suzuki, Mahindra & Mahindra, Tata Motors PV, Toyota और Skoda का बड़ा योगदान रहा।

2025 में Mahindra & Mahindra और Tata Motors Passenger Vehicles ने बिक्री के मामले में Hyundai Motor India को पीछे छोड़ दिया। अब ये कंपनियां देश की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी PV कंपनियां बन गई हैं, जबकि Hyundai चौथे स्थान पर खिसक गई।

SUV की हिस्सेदारी कुल कार बिक्री में बढ़कर 55.8% हो गई, जो 2024 में 53.8% थी। हालांकि GST 2.0 के बाद छोटी कारों की मांग में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला। Maruti Suzuki India ने 2025 में 18.44 लाख यूनिट की थोक बिक्री की, जो 2024 के रिकॉर्ड 17.90 लाख यूनिट से भी ज्यादा है।

सरकार की PLI Auto योजना के तहत अब तक ₹35,657 करोड़ का निवेश आ चुका है और ₹32,879 करोड़ की बिक्री दर्ज की गई है। इससे करीब 49,000 नौकरियां भी पैदा हुई हैं। 2024-25 में Tata Motors, Bajaj Auto, Mahindra & Mahindra, TVS Motor और Ola Electric को करीब ₹2,000 करोड़ का इंसेंटिव मिल चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख