return to news
  1. Welspun Corp Share: कम कर्ज, पॉजिटिव कैश फ्लो और अब ₹17,200 करोड़ का अमेरिकी ऑर्डर, आज 10% उछला है भाव

मार्केट न्यूज़

Welspun Corp Share: कम कर्ज, पॉजिटिव कैश फ्लो और अब ₹17,200 करोड़ का अमेरिकी ऑर्डर, आज 10% उछला है भाव

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड August 21, 2026, 10:36 IST

सारांश

वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड को अमेरिका से 17,200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा पाइप सप्लाई ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2028 और 2029 के दौरान पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 4.4 अरब डॉलर यानी करीब 42,100 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल में कंपनी का शेयर 152% से ज्यादा उछल चुका है।

शेयर सूची

welspun-corp-share-wins-17200-crore-us

वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका से 17,200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड ऑर्डर मिला है। | Image: Shutterstock

वेलस्पन वर्ल्ड की प्रमुख कंपनी वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड ने नया इतिहास रच दिया है। कंपनी को अमेरिका स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से पाइप सप्लाई करने के लिए लगभग 1.8 अरब डॉलर यानी 17,200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड ऑर्डर मिला है। यह कंपनी के इतिहास में एक बार में मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इस खबर के सामने आते ही शेयर बाजार में कंपनी के शेयर को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले एक साल के दौरान वेलस्पन कॉर्प का शेयर 152% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है और 2,262.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर बुक पहुंचकर नए रिकॉर्ड पर

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस 17,200 करोड़ रुपये के बड़े ऑर्डर का इंप्लिमेंटेशन वित्त वर्ष 2028 और 2029 के दौरान किया जाएगा। इस नए ऑर्डर को मिलाने के बाद वेलस्पन कॉर्प का कुल ग्लोबल ऑर्डर बुक बढ़कर 4.4 अरब डॉलर यानी लगभग 42,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह कंपनी के पूरे इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर बुक है। इस ऑर्डर से नॉर्थ अमेरिकन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर मार्केट में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी, जहां वेलस्पन लगातार अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी और ग्राहकों के साथ रिश्ते बढ़ा रही है।

नॉर्थ अमेरिका मार्केट में बढ़ेगी पकड़

वेलस्पन वर्ल्ड के चेयरमैन बी के गोयनका ने कहा कि नॉर्थ अमेरिका हमारे लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण बाजार रहा है। कंपनी ने इस रीजन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए समय से आगे बढ़कर निवेश किया है। इतने बड़े ऑर्डर का मिलना कंपनी की रणनीति को सही साबित करता है। यह ऑर्डर अमेरिका में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अगले चरण में हिस्सा लेने के लिए कंपनी को बेहतर स्थिति में खड़ा करता है। इससे कंपनी को आने वाले सालों के लिए रेवेन्यू की बेहतर दृश्यता मिलेगी।

वेलस्पन कॉर्प भारत, अमेरिका और सऊदी अरब में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज का ऑपरेशन करती है। कंपनी 50 से अधिक देशों में अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। कंपनी के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में लाइन पाइप्स, डक्टाइल आयरन पाइप्स, स्टेनलेस स्टील बार्स, पाइप्स और ट्यूब्स के साथ टीएमटी रीबार्स शामिल हैं। इसके अलावा सिनटेक्स ब्रांड भी इसी पोर्टफोलियो का हिस्सा है, जो वाटर स्टोरेज टैंक और एडवांस प्लास्टिक पाइपिंग सॉल्यूशंस में काम करता है।

कंपनी मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 20,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू और 2,850 करोड़ रुपये के एबिटा का टारगेट दोहराया है। ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक, अनुशासित कैपिटल एलोकेशन और हेल्दी बैलेंस शीट इसे काफी मजबूत बनाता है। अमेरिका में कंपनी की एलएसएडब्ल्यू फैसिलिटी वित्त वर्ष 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। जियोपॉलिटिकल रुकावटों के कारण सऊदी अरब की फैसिलिटी वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक टल गई है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में उसका नेट कैश पॉजिटिव बना रहेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख