return to news
  1. स्टॉक मार्केट में गुजरा हफ्ता सुस्त, NIFTY, SENSEX लगातार 7वें हफ्ते नीचे खिसके

मार्केट न्यूज़

स्टॉक मार्केट में गुजरा हफ्ता सुस्त, NIFTY, SENSEX लगातार 7वें हफ्ते नीचे खिसके

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 16, 2024, 13:05 IST

सारांश

हफ्ते की शुरुआत में जहां SENSEX थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ वहीं NIFTY कुछ निचले स्तर पर रहा। हफ्ते के आखिर में SENSEX 77,580.31 अंकों पर बंद हुआ और NIFTY 23,532.7 पर।

बिक्री बढ़ने से गिरा बाजार

बिक्री बढ़ने से गिरा बाजार

गुजरा हफ्ता स्टॉक मार्केट में भारी उतार- चढ़ाव वाला रहा। बेंचमार्क सूचकांक SENSEX और NIFTY लगातार सातवें हफ्ते ढलान पर रहे। कॉर्पोरेट कमाई में कमी, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशों निवेशकों के बीच बिक्री का असर बाजार पर दिखाई दिया। NIFTY 592 अंकों से गिरा जबकि SENSEX को 1,906 अंकों का नुकसान हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रॉफिट रहे कम

इस हफ्ते वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे भी सामने आए जो बहुत उम्मीदजनक नहीं रहे। उपभोक्ता वस्तुओं, ऑटो, FMCG शेयर्स में नुकसान के कारण बाजार में गिरावट देखी गई। आमदनी कम होने से प्रॉफिट में भी सेंध लगी और EPS के सरकने से लगभग सभी सेक्टर्स में बिक्री का ट्रेंड रहा।

कॉर्पोरेट नतीजे उम्मीद से कम होने के चलते निवेशकों ने जल्दीबाजी नहीं दिखाई है। आशंका है कि आने वाली तिमाही में भी EPS एस्टिमेट कम ही रहेंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक FY25 के लिए NIFTY EPS में 2-3% गिरावट देखी जा सकती है।

हफ्ते की शुरुआत में जहां SENSEX थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ वहीं NIFTY कुछ निचले स्तर पर रहा। हफ्ते के आखिर में SENSEX 77,580.31 अंकों पर बंद हुआ और NIFTY 23,532.7 पर।

एशियन पेंट्स, अपोलो हॉस्पिटल, JSW स्टील, अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, महिंद्रा & महिंद्रा, NTPC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कन्ज्यूमर प्रॉडक्ट, टाटा स्टील को NIFTY पर भारी नुकसान हुआ।

इक्विटी इन्वेस्टर्स को नुकसान

इक्विटी इन्वेस्टर्स को इस हफ्ते 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हफ्ते के पहले ही तीन दिन में हो गया था जब बाजार 2.5% से नीचे आ गिरा। बेंचमार्क सूचकांक SENSEX और NIFTY सितंबर के अपने रेकॉर्ड हाई लेवल से 10% नीचे आ गए थे।

स्टॉक इन्वेस्टर्स को 46.33 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट वैल्युएशन 27 सितंबर को 477.93 लाख करोड़ रुपये से 14 नवंबर को 430.6 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था।

11 नवंबर से 14 नवंबर के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors) के ₹9,680 करोड़ निकालने से चिंता बनी हुई है। नवंबर के महीने में ₹29,500 करोड़ के शेयर्स FII बेच चुके हैं।

NIFTY पर IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी गिरावट के साथ बंद हुए। NIFTY मेटल और PSU बैंक 5%, फार्मा, FMCG, तेल- गैस 4%, फाइनेंशियल- कंज्यूमर ड्यूरेबल 3% से नीचे रहे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख