मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 10:04 IST
सारांश
नवंबर 2020 में बनी Waterways Leisure Tourism Limited भारत की प्रमुख घरेलू ओशन क्रूज ऑपरेटर कंपनियों में से एक है। यह भारतीय संस्कृति, मेहमाननवाजी, मनोरंजन और खान-पान पर आधारित लग्जरी क्रूज एक्सपीरियंस देती है।

वाटरवेज लीजर टूरिज्म आईपीओ की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)
Waterways Leisure Tourism IPO: वाटरवेज लीजर टूरिज्म के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। निवेशकों को लिस्टिंग में जबर्दस्त घाटा झेलना पड़ा है। एनएसई पर वाटरवेज टूरिज्म लिमिटेड के शेयर 681 रुपये में लिस्ट हुए, जबकि इनका कैप प्राइस 808 रुपये था, इस तरह से प्रति शेयर 127 रुपये का घाटा झेलना पड़ा है। वहीं बीएसई पर इसके शेयर 14.60% डिस्काउंट के साथ 690 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।
वाटरवेज लीजर टूरिज्म का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुला था, जबकि 25 जून बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। 29 जून को इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो गया था। वाटरवेज लीजर टूरिज्म आईपीओ 585 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें 585 करोड़ रुपये के कुल .72 करोड़ फ्रेश शेयर शामिल हैं।
कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से जुटाए फंड में से स्टेपडाउन सब्सिडियरी, बेक्रूज शिपिंग एंड लीजिंग (IFSC) प्राइवेट लिमिटेड (बेक्रूज IFSC) को डिपॉजिट/एडवांस लीज रेंटल और मंथली लीज पेमेंट के लिए भुगतान के लिए 480.01 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा। सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी आईपीओ से जुटाए कुछ फंड का इस्तेमाल होगा।
Waterways Leisure Tourism IPO 1.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। 25 जून शाम 6:54:43 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 4.40 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 0.72 गुना और NII कैटेगरी में 1.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
नवंबर 2020 में बनी Waterways Leisure Tourism Limited भारत की प्रमुख घरेलू ओशन क्रूज ऑपरेटर कंपनियों में से एक है। यह भारतीय संस्कृति, मेहमाननवाजी, मनोरंजन और खान-पान पर आधारित लग्जरी क्रूज एक्सपीरियंस देती है। कंपनी MV Empress नाम का क्रूज जहाज चलाती है, जो मुंबई, गोवा, कोच्चि, चेन्नई, लक्षद्वीप, विशाखापत्तनम, पुडुचेरी जैसी जगहों और श्रीलंका, थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया जैसे चुनिंदा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक जाता है। 31 मार्च 2026 तक, इसके क्रूज पर 7,30,000 से ज्यादा लोग ट्रैवल कर चुके थे और 3,21,000 नॉटिकल मील से ज्यादा की दूरी तय की जा चुकी थी। फाइनेंशियल ईयर 2025 में भारत के घरेलू ओशन क्रूज इंडस्ट्री में वैल्यू के हिसाब से कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी लगभग 79% थी। MV Empress में 796 केबिन हैं, जिनमें सुइट्स, ओशन-व्यू केबिन और इंटीरियर स्टेटरूम शामिल हैं। साथ ही, इसमें रेस्तरां, मनोरंजन शो, कैसीनो, स्पा, फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, गेमिंग आर्केड, चिल्ड्रन्स एकेडमी और MICE व शादी की सुविधाएं भी मौजूद हैं। कंपनी 'एसेट-लाइट' ऑपरेटिंग मॉडल अपनाती है, जिसमें क्रूज के मुख्य काम जैसे खाना-पीना, हाउसकीपिंग, क्रूइंग और मनोरंजन को आउटसोर्स किया जाता है, जिससे ऑपरेशनल क्षमता और स्केलेबिलिटी बढ़ती है। ज्यादातर बुकिंग सीधे इसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉल सेंटर और कस्टमर सर्विस चैनलों के जरिए होती हैं। Waterways Leisure Tourism भारत में बढ़ते क्रूज टूरिज्म इंडस्ट्री का फायदा उठाने की स्थिति में है और Norwegian Sky और Norwegian Sun के साथ अपने बेड़े (फ्लीट) के एक्सपेंशन का प्लान बना रही है। 31 मार्च 2026 तक, कंपनी के पास 245 स्थायी कर्मचारी थे।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs