return to news
  1. दूसरे दिन भी ऊपर की ओर बढ़ता रहा Waaree Energies का स्टॉक

मार्केट न्यूज़

दूसरे दिन भी ऊपर की ओर बढ़ता रहा Waaree Energies का स्टॉक

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 29, 2024, 18:42 IST

सारांश

सोलर मॉड्यूल बनाने वाले Waaree Energies लिस्ट होने के दूसरे दिन भी निवेशकों के बीच छाई रही। NSE पर कंपनी के स्टॉक ₹2,375.1/ यूनिट के साथ खुले और 6.75% की बढ़त के साथ ₹2,497 तक पहुंच गए।

दूसरे दिन भी वारी एनर्जी की अच्छी बढ़त

दूसरे दिन भी वारी एनर्जी की अच्छी बढ़त

स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री के बाद Waaree Energies ने दूसरे दिन भी बेहतरीन परफॉर्म किया। कंपनी के स्टॉक 6.75% की बढ़त के साथ ₹2,497 तक पहुंच गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले सोमवार को ₹1,503 के इशू प्राइस पर 66.3% के प्रीमियम के साथ ₹2500 पर लिस्ट हुई थी। बाजार बंद होने तक NSE स्टॉक कीमत 6.2% गिरावट के बाद ₹2,345 पर आ गई थी।

दूसरे दिन स्टॉक्स की ट्रेडिंग ₹2,375 पर शुरू हुई लेकिन जल्द ही ₹2,352 पर गिर गई। हालांकि, जल्द ही रिकवरी करते हुए इसके शेयर 5% उछाल के साथ दोपहर को ₹2,456 पर पहुंच गए।

कंपनी के लगभग 56.7 लाख शेयर NSE पर ट्रेड किए गए और कुल ट्रेडिंग वैल्यू ₹1,384 करोड़ पर पहुंच गई और कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन 70,507.92 करोड़ रहा।

जब 21-23 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ तो देश की सबसे बड़ी सोलर पैनल उत्पादक Waaree की निवेशकों के बीच भारी मांग देखी गई। तीन दिन की बिडिंग के दौरान इशू को 76 बार सब्सक्राइब किया गया।

कंपनी की सोलर एनर्जी सेक्टर में लीडरशिप को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी परफॉर्मेंस बेहतर ही होगी। कंपनी कैपिल का इस्तेमाल 6GW के इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल की उत्पादन यूनिट बनाने में करेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख