return to news
  1. Vishal Nirmiti IPO: रेलवे से जुड़ी इस कंपनी का आ रहा है आईपीओ, SEBI से मिली मंजूरी

मार्केट न्यूज़

Vishal Nirmiti IPO: रेलवे से जुड़ी इस कंपनी का आ रहा है आईपीओ, SEBI से मिली मंजूरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 11, 2026, 14:20 IST

सारांश

पुणे की Vishal Nirmiti ने दिसंबर में SEBI के पास IPO के शुरुआती दस्तावेज जमा किए थे। 9 अप्रैल को कंपनी को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया गया है। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा।

Vishal Nirmiti IPO

Vishal Nirmiti IPO: ड्राफ्ट दस्तावेजों के मुताबिक IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

Vishal Nirmiti IPO: सिविल इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी Vishal Nirmiti Ltd अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी को इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक प्रस्तावित IPO में ₹125 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमोटर द्वारा 15 लाख इक्विटी शेयरों का की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पुणे की Vishal Nirmiti ने दिसंबर में SEBI के पास IPO के शुरुआती दस्तावेज जमा किए थे। 9 अप्रैल को कंपनी को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया गया है। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ड्राफ्ट दस्तावेजों के मुताबिक IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 318.52 करोड़ रुपये रहा, और इसी वित्त वर्ष में टैक्स के बाद उसका मुनाफा 23.64 करोड़ रुपये रहा। 30 सितंबर 2025 को खत्म हुए छह महीनों में कंपनी ने 135.24 करोड़ रुपये का ऑपरेशनल रेवेन्यू और 8.41 करोड़ रुपये का टैक्स के बाद मुनाफा दर्ज किया।

Vishal Nirmiti का बिजनेस

Vishal Nirmiti एक कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1994 में हुई थी। पहले इसका नाम Sejal Farms Private Limited था, जिसे बाद में बदल दिया गया। कंपनी मुख्य रूप से रेलवे के लिए Pre-Stressed Concrete (PSC) स्लीपर्स बनाती है, जो रेल पटरियों के नीचे लगाए जाते हैं। इसके अलावा यह प्री-कास्ट और प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट प्रोडक्ट्स भी बनाती है और Mild Steel (MS) पाइप, लाइनर और penstock pipes तैयार करके बड़े प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल करती है, खासकर Pumped Storage Projects (PSP) में।

सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग ही नहीं कंपनी EPC (Engineering, Procurement and Construction) सेवाएं भी देती है। यानी यह प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग से लेकर सामान खरीदने और पूरा निर्माण करने तक का काम संभालती है। कंपनी रेलवे, सिंचाई, रिन्यूएबल पावर और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अलग-अलग सेक्टर्स में काम करती है, जिससे इसका बिजनेस काफी डायवर्सिफाइड माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख