return to news
  1. Vedanta के शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर मिलेंगे 11 रुपये, चेक करें रिकॉर्ड डेट

मार्केट न्यूज़

Vedanta के शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर मिलेंगे 11 रुपये, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 16:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Vedanta के डिविडेंड का फायदा किन शेयरधारकों को मिलेगा, यह तय करने के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 (शनिवार) रखी है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो दिसंबर तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे दिए।

Vedanta Limited ने सोमवार, 23 मार्च 2026 को अपने निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड ₹11 प्रति शेयर देने को मंजूरी दी गई। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है और कुल मिलाकर कंपनी करीब ₹4,300 करोड़ निवेशकों को डिविडेंड के रूप में देगी। Vedanta के शेयरों में आज 4 फीसदी की गिरावट आई और यह स्टॉक BSE पर 645.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब है रिकॉर्ड डेट

इस डिविडेंड का फायदा किन शेयरधारकों को मिलेगा, यह तय करने के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 (शनिवार) रखी है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। साथ ही कंपनी ने बताया कि इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक (दोनों दिन शामिल) कंपनी के “डिज़िग्नेटेड पर्सन्स” के लिए ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी।

Vedanta का फाइनेंशियल

Vedanta के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें, तो दिसंबर तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे दिए। कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹45,899 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹38,526 करोड़ से 19% ज्यादा है।

कंपनी का मुनाफा (PAT) भी काफी बढ़ा और ₹7,807 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹4,876 करोड़ था, यानी करीब 60% की बढ़त। इसके अलावा EBITDA भी रिकॉर्ड स्तर पर ₹15,171 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 34% ज्यादा है। कंपनी का मार्जिन भी बेहतर होकर 41% हो गया, जो 629 बेसिस पॉइंट की बढ़त दिखाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख