return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Gujarat Kidney समेत 11 नए आईपीओ, 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Gujarat Kidney समेत 11 नए आईपीओ, 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 22, 2025, 07:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Upcoming IPOs: 22 से 26 दिसंबर के बीच कुल 11 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें 1 मेनबोर्ड IPO और 10 SME IPO शामिल हैं। अगले हफ्ते KSH International, Neptune Logitek, MARC Technocrats, Global Ocean Logistics और Phytochem Remedies के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं।

IPOs

Gujarat Kidney का मेनबोर्ड IPO 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुलेगा।

Upcoming IPOs: साल 2025 भले ही अब कुछ दिनों में खत्म होने वाला है, लेकिन आईपीओ का सीजन अब भी जारी है। इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। दरअसल, 22 से 26 दिसंबर के बीच कुल 11 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें 1 मेनबोर्ड IPO और 10 SME IPO शामिल हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी इस हफ्ते होने वाली है। यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि अगले हफ्ते KSH International, Neptune Logitek, MARC Technocrats, Global Ocean Logistics और Phytochem Remedies के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं।

Gujarat Kidney and Super Speciality IPO

यह हेल्थकेयर कंपनी का मेनबोर्ड IPO 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड ₹108 से ₹114 प्रति शेयर रखा गया है और एक लॉट में 128 शेयर होंगे। कुल ₹250.80 करोड़ का यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अहमदाबाद में Parekhs Hospital के अधिग्रहण, कर्ज चुकाने, पहले से खरीदे गए Ashwini Medical Centre के भुगतान, वडोदरा में नया अस्पताल खोलने, रोबोटिक मेडिकल इक्विपमेंट खरीदने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। कंपनी गुजरात में मिड-साइज़ मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों की चेन चलाती है।

SME IPOs

EPW India IPO (SME)

यह IPO 22 से 24 दिसंबर तक खुलेगा और 30 दिसंबर को लिस्ट होगा। इसका साइज ₹31.81 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹95–₹97 रखा गया है। रिटेल निवेशकों के लिए लॉट साइज 2,400 शेयर है।

Dachepalli Publishers IPO

यह IPO भी 22 से 24 दिसंबर तक खुलेगा और 30 दिसंबर को लिस्ट होगा। इश्यू साइज ₹40.39 करोड़, प्राइस बैंड ₹100–₹102 और लॉट साइज 2,400 शेयर है।

Shyam Dhani Industries IPO

यह IPO 22 से 24 दिसंबर तक खुलेगा। इश्यू साइज ₹38.49 करोड़, प्राइस बैंड ₹65–₹70 और लॉट साइज 4,000 शेयर रखा गया है। लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी।

Sundrex Oil IPO

यह IPO भी 22 से 24 दिसंबर के बीच खुलेगा। इश्यू साइज ₹32.25 करोड़, प्राइस बैंड ₹81–₹86 और लॉट साइज 3,200 शेयर है। लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी।

Dhara Rail Projects IPO

यह IPO 23 से 26 दिसंबर तक खुलेगा। इश्यू साइज ₹50.20 करोड़, प्राइस बैंड ₹120–₹126 और लॉट साइज 2,000 शेयर है। लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी।

Nanta Tech IPO

यह IPO 23 से 26 दिसंबर तक खुलेगा। इश्यू साइज ₹31.81 करोड़, प्राइस बैंड ₹209–₹220 और लॉट साइज 1,200 शेयर रखा गया है। लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी।

Admach Systems IPO

यह IPO 23 से 26 दिसंबर के बीच खुलेगा। इश्यू साइज ₹42.60 करोड़, प्राइस बैंड ₹227–₹239 और लॉट साइज 1,200 शेयर है। लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी।

Bai Kakaji Polymers IPO

यह IPO 23 से 26 दिसंबर तक खुलेगा। इश्यू साइज ₹105.17 करोड़, प्राइस बैंड ₹177–₹186 और लॉट साइज 1,200 शेयर है। लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी।

Apollo Techno Industries IPO

यह IPO 23 से 26 दिसंबर तक खुलेगा। इश्यू साइज ₹47.96 करोड़, प्राइस बैंड ₹123–₹130 और लॉट साइज 2,000 शेयर है। लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगी।

E to E Transportation Infrastructure IPO

यह IPO 26 से 30 दिसंबर तक खुलेगा। इश्यू साइज ₹84.22 करोड़, प्राइस बैंड ₹123–₹130 और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग 2 जनवरी को होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख