return to news
  1. IPO बाजार में धमाका जल्द! 2026 में Jio, Flipkart समेत इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री

मार्केट न्यूज़

IPO बाजार में धमाका जल्द! 2026 में Jio, Flipkart समेत इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 19, 2026, 13:35 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Upcoming IPOs in 2026: फिनटेक कंपनी PhonePe को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए SEBI की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी जल्द ही अपडेटेड DRHP दाखिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) होगा।

ipo

Reliance Industries अपनी टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms के IPO की तैयारी कर रही है।

Upcoming IPO: साल 2026 में प्राइमरी मार्केट में कई बड़े और चर्चित IPO आने की उम्मीद है। साल 2025 में 100 से ज्यादा मेनबोर्ड IPO आए थे और 2026 का लाइन-अप भी काफी मजबूत दिख रहा है। जिन बड़ी कंपनियों के IPO पर नजर है, उनमें Reliance Jio, Flipkart, PhonePe, Zepto, SBI Mutual Fund, OYO और boAt शामिल हैं। यहां हमने इन आईपीओ की पूरी जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Reliance Jio IPO

अरबपति Mukesh Ambani के नेतृत्व वाली Reliance Industries अपनी टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms के IPO की तैयारी कर रही है। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। कंपनी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने से पहले सरकार की अधिसूचना का इंतजार कर रही है, जो बाजार नियामक SEBI की सिफारिशों पर आधारित होगी।

सितंबर में SEBI ने बहुत बड़ी कंपनियों के लिए IPO नियमों में ढील दी थी। नए नियमों के मुताबिक ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों को अब 5% की जगह 2.75% हिस्सेदारी बेचनी होगी। वहीं ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों को सिर्फ 2.5% हिस्सेदारी ही डाइल्यूट करनी होगी।

जियो के हेड ऑफ स्ट्रैटेजी Anshuman Thakur ने अर्निंग कॉल में कहा कि कंपनी अंदरूनी तौर पर IPO पर काम कर रही है, लेकिन अंतिम नियमों के लिए सरकार की अधिसूचना का इंतजार है। उन्होंने यह भी साफ किया कि नियम फाइनल होते ही IPO प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 2026 की पहली छमाही में आने की तैयारी में है।

कंपनी का नामIPO की मौजूदा स्थिति
Reliance Jio IPOअभी DRHP दाखिल नहीं किया
Flipkart IPOअभी DRHP दाखिल नहीं किया
PhonePe IPOSEBI से मंजूरी मिल चुकी है
Zepto IPOगोपनीय DRHP दाखिल किया
SBI Mutual Fund IPOअभी DRHP दाखिल नहीं किया
OYO IPOगोपनीय DRHP दाखिल किया
boAt IPOSEBI से मंजूरी मिल चुकी है
NSE IPOअभी DRHP दाखिल नहीं किया

Flipkart IPO

वॉलमार्ट की स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart को भारत में लिस्टिंग के लिए बड़ा कदम मिला है। कंपनी को सिंगापुर से भारत में अपना डोमिसाइल शिफ्ट करने के लिए National Company Law Tribunal (NCLT) से मंजूरी मिल चुकी है। अब Flipkart 2026 में IPO लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने हाल ही में कॉरपोरेट गवर्नेंस और बिजनेस को मजबूत करने के लिए दो सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की नियुक्ति की है। Jason Chappel को वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप कंट्रोलर बनाया गया है। वहीं Amer Hussain को Flipkart Minutes और ग्रॉसरी बिजनेस के लिए सप्लाई चेन का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

PhonePe IPO

फिनटेक कंपनी PhonePe को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए SEBI की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी जल्द ही अपडेटेड DRHP दाखिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) होगा, यानी इसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे और कंपनी को नया पैसा नहीं मिलेगा।

PhonePe ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू ₹7,115 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर करीब 40% की बढ़त है। कंपनी फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव हो गई है और ऑपरेटिंग कैश फ्लो ₹1,202 करोड़ रहा। ESOP खर्च हटाने के बाद एडजस्टेड नेट प्रॉफिट ₹630 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख