return to news
  1. अल्ट्राटेक सीमेंट ने तिमाही नतीजों के साथ टॉप मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की दी जानकारी, मुनाफे में 21% की बढ़त

मार्केट न्यूज़

अल्ट्राटेक सीमेंट ने तिमाही नतीजों के साथ टॉप मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की दी जानकारी, मुनाफे में 21% की बढ़त

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड October 19, 2026, 14:59 IST

सारांश

आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर केसी झंवर 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके बाद 1 जनवरी 2027 से वे नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनेंगे।

शेयर सूची

ultratech-cement-board-q2-results-netprofit-revenue-changes-kc-jhanwar-vice-chairman-kk-maheshwari-resignation

अल्ट्राटेक सीमेंट के बोर्ड ने केसी झंवर को 1 जनवरी 2027 से वाइस चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी।

देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। 19 अक्टूबर को हुई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कंपनी के तिमाही नतीजों को मंजूरी देने के साथ बोर्ड के कंपोजिशन को लेकर अहम फैसले लिए गए। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर यानी MD कैलाश चंद्र झंवर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। बोर्ड ने उन्हें कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनाने की मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के के माहेश्वरी ने निजी कारणों और अन्य व्यस्तताओं के चलते पद छोड़ने का फैसला किया है। यह सभी बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में 21.2% की बढ़त

सालाना आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट के नतीजों में अच्छी मजबूती देखने को मिली है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.2% बढ़कर 1,238 करोड़ रुपये से 1,501 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 18.8% की बढ़त के साथ 19,607 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,295 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी एबिटा 20.3% चढ़कर 3,094 करोड़ रुपये से 3,721 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके साथ ही कंपनी का एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 15.8% से सुधरकर 16% पर पहुंच गया है।

केसी झंवर संभालेंगे वाइस चेयरमैन की कुर्सी

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कैलाश चंद्र झंवर 31 दिसंबर 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट के एमडी के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके बाद नॉमिनेशन, रेम्यूनरेशन एंड कंपंसेशन कमेटी की सिफारिश पर बोर्ड ने उनके नए पदनाम पर मुहर लगा दी है। वह 1 जनवरी 2027 से नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। झंवर 1 जनवरी 2020 से लगातार कंपनी के MD पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके लंबे कार्यकाल और अनुभव का फायदा आगे भी कंपनी को बोर्ड स्तर पर मिलता रहेगा।

कैलाश चंद्र झंवर का आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ सफर चार दशक से भी ज्यादा पुराना है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट झंवर साल 1981 में आदित्य बिड़ला ग्रुप के सीमेंट बिजनेस में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने सीमेंट और केमिकल्स सेक्टर में फाइनेंस, ऑपरेशन और जनरल मैनेजमेंट के कई बड़े पदों पर काम किया। बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने, मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर बनाने और कमर्शियल स्ट्रैटेजी में उनकी गहरी पकड़ है। इसके साथ ही मर्जर, एक्विजिशन और पोस्ट-मर्जर इंटीग्रेशन में भी उनका लंबा अनुभव रहा है।

के के माहेश्वरी ने दिया पद से इस्तीफा

बोर्ड मीटिंग में हुए दूसरे फैसले के तहत नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन के के माहेश्वरी ने अपने पद से हटने का ऐलान किया है। उन्होंने बोर्ड को भेजे पत्र में कहा कि अपनी मौजूदा व्यस्तताओं और निजी कमिटमेंट्स के कारण वह 1 जनवरी 2027 से पद छोड़ रहे हैं। माहेश्वरी ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए चेयरमैन और साथी डायरेक्टर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी की शानदार विकास यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि अल्ट्राटेक आगे भी नए मुकाम हासिल करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख