return to news
  1. TVS Motor ने किया डिविडेंड का ऐलान, शेयरधारकों को हर शेयर पर मिलेंगे ₹12, इस तारीख से पहले खरीदना होगा शेयर

मार्केट न्यूज़

TVS Motor ने किया डिविडेंड का ऐलान, शेयरधारकों को हर शेयर पर मिलेंगे ₹12, इस तारीख से पहले खरीदना होगा शेयर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 18:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

TVS Motor Company के अनुसार यह डिविडेंड कुल 47.5 करोड़ इक्विटी शेयरों (₹1 फेस वैल्यू पर) पर दिया जाएगा, जिससे कुल ₹570 करोड़ का भुगतान होगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2026 तय की गई है।

शेयर सूची

TVS Motor Company

TVS Motor Company: यह डिविडेंड ऐसे समय पर आया है जब कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है।

TVS Motor Company के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए ₹12 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3481.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3970 रुपये और 52-वीक लो 2221.05 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डिविडेंड से जुड़ी पूरी जानकारी

TVS Motor Company के अनुसार यह डिविडेंड कुल 47.5 करोड़ इक्विटी शेयरों (₹1 फेस वैल्यू पर) पर दिया जाएगा, जिससे कुल ₹570 करोड़ का भुगतान होगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2026 तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। पैसा घोषणा के 30 दिनों के अंदर निवेशकों के खाते में भेज दिया जाएगा, जैसा कि कंपनी कानून में नियम है।

TVS Motor Company की वित्तीय स्थिति

यह डिविडेंड ऐसे समय पर आया है जब कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। कंपनी की आमदनी साल-दर-साल 37% बढ़कर ₹12,476.3 करोड़ हो गई। वहीं EBITDA 51% से ज्यादा बढ़कर ₹1634.2 करोड़ पहुंच गया और मार्जिन 13.1% हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹940.4 करोड़ रहा, जिसमें नए लेबर कानूनों का एक बार का असर भी शामिल है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस में भी तेजी

TVS Motor Company का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। EV की बिक्री 40% बढ़कर 1.06 लाख यूनिट हो गई, जो इस सेगमेंट की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख