return to news
  1. Top Performing Sectors 2025: कमजोर बाजार में इन 3 सेक्टर्स का दिखा जलवा, दिया 26% तक का शानदार रिटर्न

मार्केट न्यूज़

Top Performing Sectors 2025: कमजोर बाजार में इन 3 सेक्टर्स का दिखा जलवा, दिया 26% तक का शानदार रिटर्न

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 15, 2025, 17:38 IST

सारांश

Top Performing Sectors 2025: इस साल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 150 ने सिर्फ 1.4%, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने -10.7% का रिटर्न दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स साल के अंत तक हरे निशान में बंद हो रहे हैं।

Top Performing Sectors

Top Performing Sectors 2025: इस साल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला।

Top Performing Sectors 2025: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए साल 2025 मिला-जुला रहा। इस साल निफ्टी 50 ने करीब 6% का रिटर्न दिया, जो बड़े ग्लोबल बाजारों के मुकाबले कमजोर रहा। साल की शुरुआत में ही FII सेलिंग और जियो पॉलिटिकल टेंशन समेत कई वजहों से बाजार में बिकवाली शुरू हो गई थी। इसके बाद लगभग पूरे साल बाजार दबाव में दिखा। अब 2025 खत्म होने से पहले बाजार ने रिकवरी दिखाई और बाजार एक बार फिर अपने ऑल-टाइम के आसपास ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस साल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 150 ने सिर्फ 1.4%, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने -10.7% का रिटर्न दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स साल के अंत तक हरे निशान में बंद हो रहे हैं। यहां हम जानेंगे कि इस साल किन सेक्टर्स ने अच्छा परफॉर्म किया है।

Nifty PSU Bank

2025 में सबसे अच्छा प्रदर्शन निफ्टी PSU बैंक सेक्टर ने किया। पूरे साल सरकारी बैंक ट्रेंड में रहे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस सेक्टर में इस साल अब तक 26 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे शेयर इस सेक्टर के टॉप परफॉर्मर रहे। इस दौरान PSU बैंकों ने मजबूत नतीजे दिए, उनकी बैलेंस शीट पहले से ज्यादा बेहतर हुई और एनपीए की समस्या काफी हद तक कम हुई।

जो PSU बैंक पहले खराब कर्ज से जूझ रहे थे, वही अब निवेशकों की पहली पसंद बन गए। बेहतर एसेट क्वालिटी, तेज मुनाफा बढ़ोतरी और कामकाज में सुधार ने इस सेक्टर को मजबूत किया। इसके अलावा, PSU बैंकों में FDI लिमिट बढ़ने की चर्चा ने भी निवेशकों की दिलचस्पी बनाए रखी। वैल्यू निवेशकों के लिए भी ये शेयर आकर्षक रहे।

NIFTY Financial Services ex-bank

बैंकों के बाद नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) 2025 की दूसरी सबसे बेहतर परफॉर्मर रहीं। RBI की तरफ से छोटे और मझोले कारोबार (SME) को कर्ज देने के नियमों में ढील से NBFCs को नए मौके मिले। इससे इस सेक्टर में लोन ग्रोथ तेज रही। इस सेक्टर ने इस साल अब तक करीब 17 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इसके अलावा, ब्याज दरों में बड़ी कटौती न होने से फंडिंग कॉस्ट बेहतर रही, जिससे मार्जिन मजबूत हुए। NBFC सेक्टर की क्रेडिट ग्रोथ बैंकों से बेहतर रही, जिससे मुनाफा भी बढ़ा। इस इंडेक्स में शामिल फिनटेक, AMC, ब्रोकिंग और एक्सचेंज कंपनियों जैसे Paytm, BSE, MCX और HDFC AMC ने भी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया। L&T फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, आदित्य बिड़ला कैपिटल और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे शेयर इस इंडेक्स के बड़े आउटपरफॉर्मर रहे।

Nifty Auto

तीसरे नंबर पर ऑटो सेक्टर रहा, जिसने 2025 में करीब 19% का रिटर्न दिया। इस सेक्टर को GST में कटौती जैसे बड़े सुधारों से फायदा मिला। चार मीटर से छोटी कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया, जबकि बड़ी कारों पर सेस हटने से टैक्स बोझ कम हुआ। इसी तरह, 350cc से कम इंजन वाली दोपहिया गाड़ियों पर GST घटाकर 12% कर दिया गया। इन टैक्स कट्स के साथ-साथ कम ब्याज दरों ने भी गाड़ियों की मांग बढ़ाई। नतीजा यह रहा कि ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

इन टॉप तीन सेक्टर्स के अलावा, प्राइवेट बैंक, मेटल्स, कैपिटल मार्केट और डिफेंस सेक्टर ने भी 2025 में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और करीब 10–15% तक का रिटर्न दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख