return to news
  1. Textile stocks लगातार दूसरे दिन लुढ़के, US-Bangladesh ट्रेड डील ने बढ़ाई चिंता, क्या है इसके मायने

मार्केट न्यूज़

Textile stocks लगातार दूसरे दिन लुढ़के, US-Bangladesh ट्रेड डील ने बढ़ाई चिंता, क्या है इसके मायने

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 14:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Textile stocks: अमेरिका ने एक ऐसा मैकेनिज्म बनाने की बात कही है, जिससे बांग्लादेश के कुछ चुनिंदा टेक्सटाइल और अपैरल उत्पादों को अमेरिका में शून्य (0%) रेसिप्रोकल टैरिफ पर एंट्री मिल सकेगी। संयुक्त बयान के मुताबिक, तय मात्रा तक बांग्लादेश से आने वाले कपड़ा उत्पाद कम टैरिफ पर अमेरिका जा सकेंगे।

शेयर सूची

Textile stocks

Textile stocks: एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक बांग्लादेश को दी गई कुछ टैरिफ छूट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Textile stocks: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद आज टेक्सटाइल शेयरों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट जारी है। Gokaldas Exports के शेयरों में आज 3 फीसदी की गिरावट है, जबकि Pearl Global Industries का शेयर करीब 6 फीसदी लुढ़क गया है। इसके अलावा K.P.R. Mill और Arvind के शेयर भी करीब 3 फीसदी तक लुढ़क गए। आइए समझते हैं टेक्सटाइल शेयरों में इस गिरावट की वजह क्या है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Bangladesh ट्रेड डील में क्या है?

अमेरिका ने एक ऐसा मैकेनिज्म बनाने की बात कही है, जिससे बांग्लादेश के कुछ चुनिंदा टेक्सटाइल और अपैरल उत्पादों को अमेरिका में शून्य (0%) रेसिप्रोकल टैरिफ पर एंट्री मिल सकेगी। संयुक्त बयान के मुताबिक, तय मात्रा तक बांग्लादेश से आने वाले कपड़ा उत्पाद कम टैरिफ पर अमेरिका जा सकेंगे। यह मात्रा इस आधार पर तय होगी कि अमेरिका से बांग्लादेश को कितने टेक्सटाइल इनपुट, जैसे अमेरिकी कॉटन और मैन-मेड फाइबर, एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

भारत पर इसका क्या असर होगा?

हाल ही में घोषित अमेरिका–भारत ट्रेड फ्रेमवर्क के तहत भारतीय टेक्सटाइल निर्यात पर रेसिप्रोकल टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाएगा। यानी भारतीय निर्यातकों को पहले से कम टैरिफ का फायदा मिलेगा। लेकिन चुनौती यह है कि बांग्लादेश के कुछ उत्पादों को 0% टैरिफ मिलेगा, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

हालांकि कुल मिलाकर बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ 20% से घटाकर 19% किया गया है, जो भारत के 18% से थोड़ा ज्यादा है। यानी भारत को अभी भी मामूली टैरिफ बढ़त हासिल है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह समझौता अमेरिकी और बांग्लादेशी निर्यातकों को एक-दूसरे के बाजार में पहुंच देगा और दोनों के पुराने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशक बांग्लादेश को दी गई कुछ टैरिफ छूट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन अभी पूरी जानकारी साफ नहीं है और भारत की बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों पर इसका बड़ा असर तुरंत देखने को नहीं मिल सकता। भारत को अभी भी हल्का टैरिफ फायदा है। हालांकि, बांग्लादेश को चुनिंदा टेक्सटाइल कैटेगरी में 0% टैरिफ की सुविधा मिलना उसके लिए बड़ा फायदा हो सकता है और इससे प्रतिस्पर्धा का संतुलन बदल सकता है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि टेक्सटाइल शेयरों में तेज गिरावट यह दिखाती है कि बाजार को निकट अवधि में राजस्व और कीमतों पर दबाव की चिंता है। लेकिन भारत के पास अब भी स्केल (बड़ा उत्पादन), मजबूत सप्लाई चेन और वैश्विक खरीदारों से स्थापित संबंध जैसे फायदे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख