return to news
  1. Tech Mahindra Q4 Preview: 22 अप्रैल को होने वाला है रिजल्ट का ऐलान, यहां जानिए कैसे रह सकते हैं नतीजे

मार्केट न्यूज़

Tech Mahindra Q4 Preview: 22 अप्रैल को होने वाला है रिजल्ट का ऐलान, यहां जानिए कैसे रह सकते हैं नतीजे

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 14:44 IST

सारांश

पिछले एक महीने में Tech Mahindra के शेयरों में 12 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि इस साल अब तक यह शेयर करीब 6 फीसदी गिरा है। पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 15 फीसदी का रिटर्न मिला है।

शेयर सूची

Tech Mahindra

Tech Mahindra: बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड देने पर भी फैसला लिया जा सकता है।

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tech Mahindra अपने Q4FY26 के नतीजे 22 अप्रैल 2026 को जारी करेगी। कंपनी ने बताया है कि 21 और 22 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें चौथी तिमाही और पूरे साल (FY26) के ऑडिटेड रिजल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी। इसी मीटिंग में डिविडेंड देने पर भी फैसला लिया जा सकता है। टेक महिंद्रा के शेयरों में आज 1.58 फीसदी की तेजी है और यह 1514.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra के नतीजों को लेकर क्या है अनुमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tech Mahindra से उम्मीद है कि वह Q4 में अपने नेट प्रॉफिट में 21.6% की बढ़ोतरी दर्ज करेगी, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹1166.7 करोड़ के मुकाबले ₹1418.7 करोड़ हो जाएगा। Q4 में रेवेन्यू 10.4% बढ़कर ₹14,778.2 करोड़ होने का अनुमान है, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹13,384 करोड़ था।

Q4 में EBIT मार्जिन 280 bps बढ़कर 13.30% होने की उम्मीद है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 10.50% था। इसके अलावा EBIT मार्जिन में QoQ आधार पर 16 bps का विस्तार होने की उम्मीद है।

Tech Mahindra के पिछली तिमाही के नतीजे

पिछली तिमाही यानी Q3FY26 में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 14% बढ़कर ₹1,122 करोड़ हो गया था, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹983 करोड़ था। वहीं रेवेन्यू भी करीब 8% बढ़कर ₹14,393 करोड़ तक पहुंच गया था। कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) ₹12.64 रही।

Tech Mahindra के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Tech Mahindra के शेयरों में 12 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 4 फीसदी बढ़ा है। हालांकि इस साल अब तक यह शेयर करीब 6 फीसदी गिरा है। पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 15 फीसदी का रिटर्न मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख